मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। पिछले हफ्ते ही इसने 500 बिलियन डॉलर के स्तर को छुआ था। लेकिन इस बार बीते हफ्ते यह और बढ़ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 5.94 अरब डॉलर (करीब 45 हजार करोड़ रुपये) की वृद्धि के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अब विदेशी मुद्रा भंडार 507.64 अरब डॉलर (करीब 38 लाख करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। इससे पहले के समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 500 अरब डॉलर के पार गया था। पांच जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान इसमें 8.22 अरब डॉलर (करीब 60 हजार करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ था।

फॉरेन करेंसी असेट बढ़ी
समीक्षाधीन अवधि के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी असेट की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। इस दौरान यह 51.06 अरब डॉलर इजाफे के साथ 468.73 अरब डॉलर रहा।
शेयर बाजार में निवेश बढ़ने का मिला फायदा
जानकारों के मुताबिक कैपिटल मार्केट में निवेश बढ़ने और चालू खाते का घाटा कम होने से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना संकट के चलते आर्थिक गतिविधियां सुस्त रही हैं। इसका चालू खाता घाटे पर सकारात्मक असर पड़ा है। जानकारों का कहना है कि वर्तमान विदेशी मुद्रा भंडार 1 वर्ष के आयात के लिए पर्याप्त है।
स्वर्ण का भंडार का मूल्य बढ़ा
भारत के विदेशी पूंजी भंडार में विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारतीय भंडार शामिल होते हैं। इसी तरह देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 82.10 करोड़ डॉलर बढ़कर 33.173 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा, एसडीआर मूल्य 1.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.454 अरब डॉलर हो गया।आईएमएफ में देश का भंडार 30 लाख डॉलर बढ़कर 4.280 अरब डॉलर हो गया।
यह भी पढ़ें : International Yoga Day : शुरू करें ये कारोबार, बरसेगा पैसा
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications