नई दिल्ली। योग भारतीय विधा है, जो कई हजार साल पुरानी है। इसके करने से जहां लोग स्वस्थ्य रहते हैं, वहीं इससे जुड़े कारोबार कर सम्मानजनक जीवन भी गुजारा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि योग से जुड़े कारोबार भारत में ही किए जा सकते हैं, बल्कि यह कारोबार अब अंतरराष्ट्रीय बन गए हैं। एक जानकारी के अनुसार दुनिया भर में योग से जुड़ा कारोबार करीब 5.37 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर विदेशों की बात की जाए तो सिर्फ अमेरिका में ही करीब 70,000 करोड़ रुपये का योग से जुड़ा कारोबार हर साल हो रहा है। हालांकि भारत में अभी इसका आकार छोटा है, लेकिन फिर भी रह साल औसतन 12,000 करोड़ रुपये के आसपास का योग से जुडा कारोबार होता है। ऐसे में आइये आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन इससे जुड़े 5 कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लें, और फायदा उठाएं।
मोदी सरकार ने दिया खूब बढ़ावा
योग सदियों पुराना है। लेकिन इसकाे बढ़ावा मोदी सरकार बनने के बाद खूब मिला। पीएम नरेन्द्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनके प्रयासों से यूएन ने इसे वैश्विक इवेंट घोषित किया था। इसी के बाद से यह हर साल 21 जून को विश्च योग दिवस के रूप में दुनियाभर में मनाया जाता है। इसके चलते इसे दुनिया की उन जगहों पर भी पहचान बनी है, जहां इसे अभी तक कोई जानता भी नहीं था। उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत रुचि के चलते योग लगातार लोकप्रिय होता रहेगा। यह जितना पापुलर होगा उतना ही इससे जुड़ा कारोबार भारत सहित पूरी दुनिया में बढ़ेगा।
योग सिखाने के लिए शिक्षकों भी खूब है मांग
कारोबारी संगठन एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार योग के शिक्षकों की मांग हर साल करीब 35 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है। योग सीखाने का काम करीब 2500 करोड़ रुपये तक का हो चुका है। इसमें योग बाबाओं के लगाए जाने शिविर, कंपनियों को और से दी जाने वाली कॉरपोरेट्स ट्रेनिंग और निजी ट्रेनिंग शामिल हैं। अनुमान है कि दुनिया में करीब 20 करोड़ लोग योग से जुड़े हैं, जिसमें से आधे से ज्यादा भारतीय हैं। आजकल कंपनियां अपने कर्मचारियों को योग सिखाने के लिए कॉरपोरेट ट्रेनिंग पर ध्यान दे रही हैं। इसके लिए यह ट्रेनर बुलाती हैं। यह ट्रेनर घंटे के हिसाब से अपनी फीस लेते हैं। ऐसे में योग ट्रेनर बन कर अच्छी कमाई की जा सकती है।
योग से जुड़े कपड़ों का तेजी से बढ़ रहा कारोबार
योग के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। एक अनुमान है कि यह करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। योग के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों के क्षेत्र में फॉरएवर योग, अर्बन योग जैसी कंपनियां आ चुकी हैं। उम्मीद है कि एक से दो साल में ये कारोबार दुगुना तक हो सकता है। इसके अलावा योग से जुड़े कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है।
योग के काम आने वाले उत्पाद बेच कर करें कमाई
योग की शिक्षा के दौरान कई सामानों की जरूरत पड़ती है। इनका भी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसमें योग चटाई, जूते, सीडी, डीवीडी के अलावा एक्सेसरीज की मांग तेजी से बढ़ रही है। ई-कॉमर्स कंपनियां ऐसे उत्पादों को खूब बढ़ावा दे रही हैं। यह योग से जुड़े उत्पादों को ऑनलाइन बेच रही हैं। कई कंपनियां तो ऐसे उत्पादों पर विशेष ऑफर के साथ बेच रही हैं, जिससे इनकी बिक्री तेजी से बढ़ रही है। एसोचैम ने वर्ष 2016 में एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें कहा गया है कि भारत में योग से जुड़ा कारोबार 12 हजार करोड़ रुपये का हो चुका है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक योग के जुड़े कारोबार में भविष्य में भी अच्छी बढ़त की संभावना दिखती है।
योग से जुड़े हेल्थ प्रोडक्ट की मांग बढ़ रही
योग के चलते आयुर्वेद से जुड़े हेल्थ उत्पादों की मांग में भी तेज बढ़त देखी जा रही है। इसके चलते ऐसे उत्पाद बना कर और बेच कर अच्छी कमाई हो रही है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का कारोबार इन उत्पादों की अच्छी मांग की वजह से कई हजार करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं खादी भी अब काफी फेमस हो चुका है। सरकार खादी नाम से हेयर ऑयल, शैंपू, फेसवॉश जैसे उत्पाद बाजार में ला चुकी है, और कई उत्पाद बाजार में आने की संभावना है।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications