नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 3.017 अरब डॉलर कम होकर 542.021 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं इससे पूर्व के हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बीते शुक्रवार को आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है।

बीते हफ्ते कितना था विदेशी मुद्रा भंडार
इससे पहले 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.378 अरब डॉलर बढ़कर 545.038 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी दर्ज होनेा है। यह संपत्तियां संपूर्ण विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। वहीं इस दौरान एफसीए 1.523 अरब डॉलर घटकर 499.941 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
गोल्ड रिजर्व भी घटा
रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में देश का कुल स्वर्ण भंडार 1.441 अरब डॉलर कम होकर 35.999 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1 करोड़ डॉलर घटकर 1.472 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.608 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
सितंबर में बढ़ा है देश से निर्यात
सितंबर 2020 में देश का निर्यात तेजी से बढ़ा है। यह निर्यात करीब 27 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। निर्यात में यह तेजी इस लिए भी महत्वपूर्ण हैं कि क्यों कि यह निर्यात बीते साल सितंबर से के स्तर से भी ऊपर निकल गया है। आंकड़ों के अनुसार यह निर्यात पिछले साल के सितंबर के मुकाबले करीब 5 फीसदी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : Maruti Car : 5 हजार रु से कम की EMI में आ जाएगी नई कार, ये है प्लानिंग
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
