नई दिल्ली, जून 19। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से 600 बिलियन डॉलर के स्तर से नीचे आ गया है। इससे पहले के हफ्ते में भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटा था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार 10 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 4.599 अरब डॉलर कम होकर 596.458 अरब डॉलर बचा है। वहीं इससे पहले, बीते 3 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते में यह 3.06 अरब डॉलर घटा था।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.32 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.03 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 596,458 बिलियन डॉलर
- रूस 594,600 बिलियन डॉलर
तेजी से ऊपर नीचे हो रहा है विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार 1 महीने से अधिक समय तक 600 बिलियन डॉलर से नीचे रहा था। इसमें लगातार 10 सप्ताह तक गिरावट का दौर रहा था। इसके बाद 20 मई 2022 और 27 मई 2022 को खत्म हुए हफ्तों के दौरान यह 600 बिलियन डालर के ऊपर रहा।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का मुख्य कारण
10 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (फॉरेन करेंसी असेट) में आई गिरावट है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) 4.535 अरब डॉलर घटकर 532.244 अरब डॉलर रह गया है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
करोड़पति : इस Mutual funds स्कीम ने बनाया अमीर, जानिए कितना किया निवेश
गोल्ड रिजर्व भी घटा
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिजर्व भी घटा है। इसमें 10 लाख डॉलर की गिरावट आई है और यह 40.842 अरब डॉलर के बराबर रहा गया है। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा स्पेशल ड्राइंग राइट (एसडीआर) 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.388 अरब डॉलर रह गया है। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार भी 4 करोड़ डॉलर घटकर 4.985 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications