Forex Reserve : एक बार फिर बढ़ा भंडार, लेकिन सोना घटा

नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1 मई 2020 को समाप्त सप्ताह में 16.22 लाख डॉलर बढ़कर 481.078 अरब डॉलर हो गया। इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियो का बढ़ना रहा है। वहीं इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.455 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पर पहुंच गया था।

foreign exchange reserves

बीते वर्ष 62 अरब डॉलर बढ़ा था विदेश मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा था। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 मई, 2020 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 1.752 अरब डॉलर बढ़कर 443.316 अरब डॉलर तक पहुंच गईं।

स्वर्ण आरक्षित भंडार 62.3 करोड़ डॉलर घटा

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान भारत का स्वर्ण आरक्षित भंडार 62.3 करोड़ डॉलर घटकर 32.277 अरब डॉलर रह गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.426 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश की आरक्षित स्थिति में भी 48.9 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ यह 4.059 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

लॉकडाउन की दिक्कतें

लॉकडाउन के चलते देश में कारोबारी गतिविधियों ठप सी हैं। ऐसे में काफी पैसा विदेशी निवेश निकाल रहे हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी का एक कारण यह भी है। लेकिन जानकारों को उम्मीद है कि जैसे ही कारोबारी गतिविधियां सामान्य होंगी, यह विदेशी निवेश फिर से लौटने लगेगा।

यह भी पढ़ें : डूब गया ये Bank, जानें खाताधारकों को कितना वापस मिलेगा पैसा

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+