मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते 19 जून 2020 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने टॉप से 2.078 अरब डॉलर घटकर 505.56 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 24 अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई है। उस वक्त विदेशी मुद्रा आस्तियां 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.455 अरब डॉलर रह गयी थीं। 24 अप्रैल से 12 जून के बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28.189 अरब डॉलर बढ़ा है। इससे पूर्व 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.942 अरब डॉलर बढ़कर 507.644 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

5 जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डालर के स्तर के पार निकला था। उस वक्त यह 8.223 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 501.703 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में 19 जून को समाप्त सप्ताह में आई गिरावट का कारण कुल मुद्राभंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आना है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.698 अरब डॉलर घटकर 467.039 अरब डॉलर रह गईं। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 35.8 करोड़ डॉलर घटकर 32.815 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.447 अरब डॉलर, जबकि आईएमएफ में देश का आरक्षित मुद्रा भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.264 अरब डॉलर रह गया।
यह भी पढ़ें : सरकारें दनादन खरीद रहीं Gold, जानें क्या है डर
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
