नई दिल्ली। दुनियाभर की सरकारें पिछले कुछ समय से गोल्ड (gold) की जमकर खरीदारी कर रही हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में रूस (Russia) और चीन (China) सहित कई देशों की सरकारों ने गोल्ड की खरीद (gold purchase) बढ़ा दी है। इन देशों के रिजर्व बैंकों (central banks) ने पिछले 6 साल की सबसे ज्यादा गोल्ड (gold) की खरीद की है। यह जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) यानी डब्ल्यूजीसी (WGC) ने दी है।

ये है गोल्ड की खरीद बढ़ाने (gold purchase) का कारण
दुनिया की सरकारों की तरफ से गोल्ड की खरीद (gold purchase) बढ़ने का सबसे बड़ा कारण डॉलर (dollar) के बदले गोल्ड पर भरोसा बढ़ना बताया जा रहा है। अमेरिका और चीन का ट्रेड वॉर (America and China Trade War), ब्रेक्जिट (Brexit) और ईरान पर प्रतिबंध (US Ban on Iran) के चलते कई देश अपना रिजर्व डॉलर की जगह गोल्ड में शिफ्ट कर रहे हैं।
गोल्ड रिजर्व (gold reserves) में बढ़ोत्तरी दर्ज
डब्ल्यूजीसी (WGC) के अनुसार ग्लोबल गोल्ड रिजर्व (Global gold reserves) में करीब 145.5 टन की बढ़ोत्तरी पहली तिमाही में एक साल पहली की तिमाही की तुलना दर्ज की गई है। डब्ल्यूजीसी (WGC) ने यह जानकारी अपनी एक रिपोर्ट में दी है, जो गुरुवार को जारी की गई है। डब्ल्यूजीसी (WGC) की इस रिपोर्ट के अनुसार रूस ने अपना गोल्ड रिजर्व (gold reserves) सबसे ज्यादा बढ़ाया है।
ये है आगे का अनुमान
डब्ल्यूजीसी (WGC) के मार्केट इंटेलिजेंस के प्रमुख एलिस्टेयर हेविट के अनुसार कई देशों के सेंट्रल बैंकों की तरफ से गोल्ड की भारी डिमांड (gold demand) है। इनका मानना है कि चालू वित्तीय वर्ष में कई देशों की तरफ से गोल्ड की मांग (gold demand) बनी रहेगी। डब्ल्यूजीसी (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार कजाकिस्तान और तुर्की लगातार गोल्ड खरीदते रहते हैं, लेकिन इस बार इक्वाडोर में वर्ष 2014 के बाद से पहली गोल्ड रिजर्व (gold reserves) में बढ़त दर्ज की गई है। इसके अलावा कतर और कोलंबिया सहित कई अन्य देशों ने भी गोल्ड रिजर्व (gold reserves) बढ़ाया है। इन सभी देशों का यह कदम डॉलर (dollar) पर निर्भरता को कम करना है। इसके अलावा इन देशों के गोल्ड यूरोपीय देशों की तुलना में वैसे भी कम थे।
यह भी पढ़ें : WGC का अनुमान : इस साल खूब Gold खरीदेंगे भारतीय, जानें कारण
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications