Foreign Exchange Reserve: भारत का बीते सप्ताह फॉरेन करेंसी एसेट में उल्लेखनीय कमी हुई है। इसलिए तो इसके विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ी गिरावट हुई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक 18 अगस्त 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.3 अरब डालर की तगड़ी गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 70 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट की खबर है।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है। बीते 18 अगस्त 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 7.3 अरब डॉलर की कमी आई है। इस गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार 2 माह के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। इस गिरावट के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 595 अरब डॉलर बचा है। वहीं इससे पहले 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 70 करोड़ 80 लाख डॉलर बढ़ा था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.38 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 898,588 बिलियन डॉलर
- भारत : 594,888 बिलियन डॉलर
- रूस : 579,500 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी ताला आंकड़ों के अनुसार बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 7.273 अरब डॉलर कम हुआ है। इसी के साथ विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 594.89 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल टाइम हाई स्तर अक्टूबर 2021 को था, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के स्तर तक आ गया था।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य समय के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां घटी हैं। बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 6.61 अरब डॉलर की कमी आई है। इसी के साथ अब यह घट कर 527.79 बिलियन डॉलर बचा है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
बीते 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी कम हुई है। इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 515 मिलियन डालर घटी है। इसक बाद भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू अब 43.82 बिलियन डालर है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार में भी कमी आई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 119 मिलियन डॉलर घटकर 18.20 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे हुए मुद्रा भंडार में भी कमी आई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 25 मिलियन डालर की कमी आई। इस गिरावट के बाद अब यह 5.07 बिलियन डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications