नई दिल्ली। देश में एक तरफ मंदी जैसी हालात बताए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बीते हफ्ते यानी 3 जनवरी को फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। स्थिति यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को विदेशी मुद्रा की सुरक्षा के लिए गोल्ड खरीदना पड़ रहा है। पिछले साल अक्टूबर नवंबर में आरबीआई ने 15 टन (15000 किलो) गोल्ड ओपने मार्केट से खरीदा था।

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 जनवरी को खत्म हफ्ते में 3.689 अरब डॉलर बढ़कर 461.157 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब डॉलर बढ़कर 454.948 अरब डॉलर हो गया था।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ीं
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.013 अरब डॉलर बढ़कर 427.949 अरब डॉलर हो गई।
गोल्ड भंडार में भी बढ़ोतरी
इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 66.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.058 अरब डॉलर हो गया। वहीं आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.447 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ में आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.703 अरब डॉलर हो गई।
यह भी पढ़ें : किस डर से सरकार ने खरीदा 15 हजार किलो सोना, देखें आंकड़ा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
