मुंबई। देश में एक तरफ कारोबारी सुस्ती बताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 3.091 अरब डॉलर बढ़कर 476.092 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का बढ़ना है।

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.763 अरब डॉलर बढ़कर 441.949 अरब डॉलर हो गयीं।
स्वर्ण भंडार बढ़ा
इस दौरान स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.123 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.430 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि भी 90 लाख डॉलर घटकर 3.590 अरब डॉलर रह गई।
डॉलर में होता है विदेशी मुद्रा भंडार
मुद्रा भंडार की गणना में की जाती है, लेकिन भंडार में मौजूद यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राओं में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी इसपर असर होता है। इस बीच देश का स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.12 अरब डॉलर का हो गया।
यह भी पढ़ें : Home Loan : जानें जल्दी पटाने का तरीका, बैंक वाले भी नहीं बताते इसे
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
