नई दिल्ली। आमतौर पर पहले लोग अपनी क्षमता से ज्यादा का होम लोन ले लेते हैं। लेकिन बाद में उसे पटाने में दिक्कत महसूस करते है। ऐसे में जरूरी है कि आपको पता हो कि इसे आसानी से कैस जल्द पटाया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन 3 ऐसे तरीके हैं, जिससे होम लोन आसानी से जल्द से जल्द पटाया जा सकता है। हालांकि ये तरीके बहुत ही आसान हैं, लेकिन आमतौर पर होम लोन जल्द से जल्द पटाने के ये तरीके आपको बैंकवाले भी नहीं बताते हैं।
जानिए 25 लाख रुपये के होम लोन की किस्त और पटाने का तरीका
अगर कोई व्यक्ति 25 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए लेता है, तो हर माह 22718 रुपये की किस्त भरनी होती है। यहां पर माना जा रहा है कि यह होम लोन 10 फीसदी ब्याज पर लिया गया है। 22718 रुपये की किस्त अगर लगातार 25 साल तक देना एक कठिन काम है, ऐसे में जरूरी है कि उपाए किए जाएं। जिससे यह होम लोन जल्द से जल्द पट जाए। हालांकि यहां पर जानकारी 25 लाख रुपये के होम लोन को आधार मान कर दी जा रही है, लेकिन अगर यह लोन अमाउंट इससे ज्यादा या कम होगा तो भी यह फॉर्म्यूला इसी तरह काम करेगा।
क्या हैं यह तरीके
होम लोन को अगर कोई व्यक्ति तय समय से पहले पटाना चाहता है तो उसके पास कई विकल्प हैं। लेकिन हम आपको 3 ऐसे तरीके बता रहे हैं जो काफी आसान हैं।
जानिए पहला तरीका
अगर आप ज्यादा पैसा नहीं लगा सकते हैं, तो भी आपके लिए एक विकल्प है। इसके तहत आप हर साल होम लोन की 1 किस्त अतिरिक्त जमा करते जाएं। केवल इतना ही कर देने से यह होम लोन 25 साल की जगह 19 साल 3 माह में पट जाएगा। यानी आपका होम लोन करीब 5 साल 9 माह पहले खत्म हो जाएगा।
जानिए दूसरा तरीका
अगर आप थोड़ा ज्यादा पैसा लगा सकते हैं, तो यह होम लोन और जल्द पटाया जा सकता है। इसके लिए आप हर साल अपनी होम लोन की किस्त को 5 फीसदी बढ़ा कर जमा करना होगा। ऐसा करने से आपका 25 साल का होम लोन केवल 13 साल 3 माह में ही पटाया जा सकेगा।
जानिए तीसरा तरीका
अगर आप थोड़ा और पैसा लगा सकते हैं, तो यह होम लोन और जल्द पटाया जा सकता है। अगर कोई हर साल अपनी होम लोन की किस्त 10 फीसदी बढ़ाए तो यह लोन केवल 10 साल 2 माह में ही पटाया जा सकता है। इस प्रकार आपका करीब 15 साल बच जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
