नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था में चल रही मंदी के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आयी है। ये खबर अर्थव्यवस्था को लेकर ही है। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार अर्थव्यवस्था के मामले में भारत ने यूके और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका स्थित थिंक टैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक नयी रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ कर 2019 में भारत पांचवीं सबसे बड़ी विश्व अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। रिपोर्ट कहती है कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2.94 ट्रिलियन डॉलर है। भारत 2019 में यूके और फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत की इकोनॉमी 2.94 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर की है, जबकि यूके की इकोनॉमी 2.83 ट्रिलियन डॉलर और फ्रांस 2.71 ट्रिलियन डॉलर की है।

कितनी है क्रय शक्ति
रिपोर्ट के अनुसार क्रय शक्ति समानता (पीपीपी) में भारत की जीडीपी 10.51 ट्रिलियन डॉलर है, जो जापान और जर्मनी की तुलना में अधिक है। भारत की उच्च जनसंख्या के कारण भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,170 डॉलर है, जो अमेरिका के 62,794 डॉलर के मुकाबले काफी कम है। हालांकि रिपोर्ट में एक नकारात्मक खबर भी है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ लगातार तीसरे घट सकती है और 7.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक गिर कर सकती है। थिंक-टैंक अपनी समीक्षा में कहती है कि भारत अपनी पिछली सिकुड़ी और अतार्किक नीतियों से एक खुले बाजार की अर्थव्यवस्था में विकसित हो रहा है।
90 के दशक से हुई शुरुआत
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत 1990 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इसमें औद्योगिक क्षेत्रीकरण, विदेशी व्यापार और निवेश पर नियंत्रण और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों का निजीकरण शामिल था। इन उपायों से भारत को आर्थिक विकास में तेजी लाने में मदद मिली है। रिपोर्ट ये भी बताती है कि भारत का सेवा क्षेत्र दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है जिसकी अर्थव्यवस्था में 60 प्रतिशत और रोजगार में 28 प्रतिशत भागीदारी है।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : नॉमिनल जीडीपी 10 फीसदी हो सकती है
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications