नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कल यानी 5 दिसंबर को अपनी मौद्रिक नीति जारी की थी। इस नीति में उसने उम्मीदों के बाद भी रेपो रेट में कटौती नहीं की। आरबीआई ने कहा था कि महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते वह रेपो रेट में कटौती नहीं कर रहा है। लेकिन साथ ही उसने कहा कि हाल ही रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की तरफ से रेट बढ़ाने से उसे आशंका है कि इससे देश में महंगाई के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति घोषणा के बाद मीडिया के साथ बातचीत में कहा, "कोर महंगाई के संदर्भ में इसके वर्तमान जोन में इसी तरह बने रहने की उम्मीद है, जो 4 फीसदी से नीचे है। लेकिन कुछ साक्ष्य से पता चलता है कि टेलीकॉम व अन्य से जुड़े कुछ फैसले इसे बढ़ाने की भूमिका निभा सकते हैं। उनका महंगाई पर प्रभाव पड़ सकता है। यह उम्मीद है कि महंगाई अगले साल के दूसरी तिमाही में 3.8 फीसदी हो सकती है।"
दास ने कहा, "वर्तमान में मंहगाई ज्यादा है, जो खाद्य महंगाई की वजह से है। हमारा आकलन बताता है कि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में खाद्य महंगाई के विशेष रूप से बहुत ज्यादा रहने की संभावना है और इसका संतुलन आगामी महीनों में कई कारकों पर निर्भर करता है।"
देश के तीनों बड़े निजी टेलीकॉम कारोबारी वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने प्रीपेड टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया है। इन कंपनियों ने इसमें 40 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वोडाफोन आइडिया व एयरटेल की संशोधित दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई और जियो की दरें शुक्रवार से प्रभावी हुई हैं।
यह भी पढ़े : जियो-एयरटेल-वोडाफोन : जानिए 1 साल के प्लान की नई कीमतें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
