नई दिल्ली। देश में काम करने वाली तीनों बड़ी मोबाइल कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को काफी महंगा कर दिया है। एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना काफी महंगा हो गया। तीनों कंपनियों ने लगभग एक साथ ही अपने प्रीपेड के रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। इन कंपनियों ने अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान तक को नहीं छोड़ा है। इन तीनों मोबाइल कंपनियों के रिचार्ज प्लान करीब 40 फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। ऐसे में अगर कोई चाहे कि 1 साल का प्रीपेड प्लान लिया जाए तो आइये जानते हैं कि अब किस कंपनी का यह सबसे सस्ता पड़ेगा। हालांकि दाम तो सभी मोबाइल कंपनियों ने जमकर बढ़ाए हैं, लेकिन इस बढ़त के बाद किस के प्लान क्या कीमत है, यह जानते हैं।
वोडाफोन-आइडिया के 1 साल के रिचार्ज प्लान का नया रेट
वोडाफोन-आइडिया ने अपने 1 साल के दोनों प्लान को महंगा कर दिया है। कंपनी ने पहले वाले 365 दिन के प्रीपेड रिचार्ज प्लान का रेट 999 रुपये से बढ़ाकर 1499 रुपये कर दिया गया है। इस प्लान में दूसरे नेटवर्कों के लिए 12000 मिनट फ्री में दिया जा रहा है। लेकिन डाटा केवल 24 जीबी का मिलेगा। इसके अलावा साल भर में 3600 एसएमएस मिलेंगे। इस प्रकार यह रीचार्ज प्लान करीब 500 रुपये महंगा हो गया है।
वोडाफोन ने इसके अलावा अपने 1699 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज को भी महंगा कर दिया है। अब यह 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान 2399 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में दूसरे नेटवर्क के लिए 12000 मिनट फ्री मिलेंगे। इसके अलावा रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस डेली दिया जाएगा। इस प्रकार यह प्लान करीब 700 रुपये महंगा हो गया है।
एयरटेल के 1 साल के रिचार्ज प्लान का नया रेट
-एयरटेल के पास पहले 1 साल के लिए दो प्रीपेड के रिचार्ज प्लान थे। लेकिन कंपनी रेट बढ़ाने के साथ ही अपना 998 रुपये वाला रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। इसकी जगह पर पर 1,498 रुपये का नया प्लान लांच किया है। इसमें 365 दिनों के लिए कुल मिलाकर 24 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटिड कॉलिंग और 3600 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इस प्लान में एयरटेल थैंक्स बेनेफिट शामिल है।
-इसके अलावा एयरटेल ने अपने 365 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ाकर 2398 रुपये कर दिया है। पहले एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 1699 रुपये में दिया जा रहा था। अब इस नए महंगे रिचार्ज प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा और इसके साथ ही 100 एसएमएस रोज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्रकार एयरटेल का यह 1 साल वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान करीब 700 रुपये महंगा हो गया है।
रिलायंस जियो के 1 साल के नए रिचार्ज प्लान का रेट
रिलायंस जियो के पास इस वक्त 1 साल वाले दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं। जियो का पहला रिचार्ज प्लान 1,299 रुपये का है। इसमें कुल मिलाकर 24 जीबी डाटा फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा 12,000 मिनट दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए दिए जाएंगे।
रिलायंस जियो का दूसरा 1 साल वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 2199 रुपये का है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा 12,000 मिनट का टॉक टॉइम अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलेगा। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। पहले रिलायंस जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1699 रुपये में दिया जा रहा था। इस प्रकार यह रिचार्ज प्लान करीब 500 रुपये महंगा हो गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
