Fortis Hospitals Income Tax Notice: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड की सब्सिडियरी फोर्टिस हॉस्पिटल लिमिटेड को इनकम टैक्स के द्वारा टैक्स डिमांड नोटिस भेजी गई है। आयकर विभाग के द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल को भेजी गई नोटिस में 89.53 करोड़ रुपए टैक्स की तो डिमांड की ही गई है साथ ही ब्याज की मांग भी की गई है।
यह जानकारी फोर्टिस हॉस्पिटल के द्वारा एक एक्सचेंज फाईलिंग के दौरान बताई गई है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा जो 89.53 करोड़ रुपए की मांग नोटिस दिया गया है, उसमें 9.54 करोड़ रुपए का ब्याज भी जोड़ा गया है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि वह इनकम टैक्स विभाग के इस ऑर्डर पर विचार कर रही है और आने वाले समय में पर जरूरी कदम भी उठाया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोर्टिस हेल्थ केयर लिमिटेड के सब्सिडियरी फोर्सज हॉस्पिटल का इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट भी शानदार रहा है। अगर बात करें 31 दिसंबर 2023 वाले तीसरे क्वार्टर की तो इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर बड़ा था। इसके अलावा कंपनी के बिजनेस रेवेन्यू में भी पिछले क्वार्टर के मुकाबले तेजी देखने को मिली थी। इसके अलावा पिछले साल के मुकाबले कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़ा था।
जानें क्या रहा था फोर्टिस हॉस्पिटल का तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट
अगर बात करें फोर्टिस अस्पताल के नेट प्रॉफिट की तो 31 दिसंबर 2023 तक इसके नेट प्रॉफिट में 3. 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इस तेजी के साथ फोर्टिस हॉस्पिटल का सालाना नेट प्रॉफिट बढ़कर 135 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं अगर बात करें साल 2022-23 के तीसरे क्वार्टर की तो इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 129.6 करोड़ रुपए का था।
बिजनेस रेवेन्यू में भी दर्ज की गई तेजी
कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 24 के तीसरी तिमाही में फोर्टिस अस्पताल का बिजनेस रिवेन्यू पिछले क्वार्टर के मुकाबले 9.6 प्रतिशत तक बढ़ गया था। वहीं अगर पिछले वित्त वर्ष के बिजनेस रेवेन्यू के मुकाबले इस बार बिजनेस रेवेन्यू 7.7 प्रतिशत तक बढ़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक फोर्टिस हॉस्पिटल्स का तीसरे क्वार्टर का बिजनेस रिवेन्यू 1679.7 करोड़ रुपए। वहीं पिछले साल इसी टाइम पीरियड के लिए कंपनी का रेवेन्यू 1559.9 करोड़ रुपए था।
जानें क्या रही फोर्टिस हेल्थ केयर लिमिटेड के शेयर्स की कंडीशन
अगर बात करें कल यानी 22 मार्च 2024 की तो बाजार बंद होने तक फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयर्स में 0.62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर्स 404.5 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
अगर इस कंपनी के शेयर्स पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और नितले स्तर की बात की जाए तो, इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 469.70 रुपए का रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 245.50 रुपए के आसपास रहा है।
इस समय फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड का मार्केट कैपिटलाईजेशन 3.504 बिलियन रुपए का है। अगर आप पिछले 6 कारोबारी महीनों की बात करें तो फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयर्स ने 21.63 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications