Income Tax Raid: झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू तब से मीडिया की लाइम लाइट में बने हुए हैं, जब से उनके घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। आपको बताते चलें कि मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 454 करोड़ रुपए तक की गिनती की जा चुकी है। अभी और छापेमारी से यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हालांकि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही कल कैश बरामदगी का पता चल पाएगा। अभी भी पैसों की गिनती जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
आयकर विभाग द्वारा की गई रेड में ज्यादातर नोट 500 रुपए की कीमत वाले नोट मिले हैं। इन नोटों में 100 और 200 रुपए के भी कई नोट शामिल हैं। आपको बताते चलें की आज चौथे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी साहू के ठिकानों पर जारी रही । इस दौरान पैसे गिनने के लिए आयकर विभाग को नोट गिनने वाली कई मशीन मंगवानी पड़ी थीं।

इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक जब्त किया गया कैश 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का था, जो अभी तक किसी भी जांच एजेंसी की तरफ से ऑपरेशन में सबसे ज्यादा रिकवरी है।
शुरुआत में जब्त किए गए कैश की गिनती करने के लिए बैंक कर्मचारियों समेत कुल 50 अधिकारी शामिल थे। इस दौरान इनकम टैक्स विभाग ने 40 बड़ी और छोटी मशीनों के साथ और कर्मचारियों को बुलाया ताकि नोटों की गिनती पूरी की जा सके।
इस मुद्दे लेकर राजनीतिक भी काफी तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा की मोदी सरकार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को निशाने पर ले रही है, वहीं कांग्रेस ने साफ तौर पर अपना पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि धीरज साहू के पर्सनल बिजनेस से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
केंद्रीय अमित शाह ने दावा किया है कि बैंक कैशियर के अलावा किसी ने भी इतने नोट एक साथ नहीं देखे होंगे।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सबसे बड़ी रेड
शनिवार को की गई रेड में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा बलदेव साहू एंड संस की शराब भट्टी के कार्यालय से भी नोटों से भरे हुए कई बैग बरामद किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शराब भट्टी के मैनेजर के घर से 19 पेटीयों में भरे हुए करोड़ों रुपए बरामद किए गए हैं। दूसरे कार्यालयों से भी 10 से अधिक आलमारियों में रखे गए रुपए के नोट बंडल भी बरामद किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 454 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है और यह आंकड़ा 500 करोड रुपए के पर भी जा सकता है।
आपको बताते चलें की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस रेड के बाद भारि मात्रा में कैश जमा हो गया जिसे गिनते गिनते कई मशीन खराब हो गईं और उन्हें रिपेयर करने के लिए इंजीनियरों को बुलाना पड़ा। यह पैसे उड़ीसा में स्थित शराब कंपनी के कार्यालय तथा कारोबारी के घरों पर छापेमारी के दौरान मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शराब कंपनी के मैनेजर के घर से बरामद हुए 156 बैग में 100 करोड़ से ज्यादा रुपए थे।
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
