नई दिल्ली। इनकम टैक्स एक अलर्ट जारी कर बताया है कि कैसे लोगों की पर्सनल जानकारी चोरी हो रही है। इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि कुछ लोग गलत इरादे से इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक ईमेल और एसएमएस शब्दों के सहारे लोगों की निजी जानकारी मांगते हैं। कई लोग इसे समझ नहीं पाते हैं और यह जानकारी दे देते हैं। यह जानकारी बाद में धातक साबित होती है और कई बार वित्तीय नुकसान भी हो जाता है।
ये है इनकम टैक्स विभाग का अलर्ट
इनकम टैक्स विभाग ने इसी लिए एक अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि यह समय इनकम टैक्स के लिहाज से हलचल का होता है। इसी बात का फायदा उठाकर लोग फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं। इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को आगाह करते हुए कहा है कि अगर आपके पास भी ऐसा ही लिंक आए तो सोच समझ कर ही उसे क्लिक करें। रिफंड या नोटिस के बहाने मिलते-जुलते नामों वाले ई-मेल, एसएमएस या वेबसाइट के जरिए फ्रॉड की आशंका है। इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि किसी भी लिंक पर पर्सनल, वित्तीय जानकारी साझा न करें।
इनकम टैक्स विभाग ने जारी आधिकारिक मेल और एसएमएस सोर्स कोड
इनकम टैक्स विभाग ने विभाग से मेल और एमएमएस के अलावा विभाग की आधिकारिक बेवसाइट का पता जारी किया है। विभाग का कहना है कि सिर्फ इन्हीं जगहों से आए मैसेज या मेल पर प्रतिक्रिया दें, बाकी को फ्रॉड समझें।
इनकम टैक्स का ई-मेल
@incometax.gov.in
@incometaxindiaefiling.gov.in
@tdscpc.gov.in
@cpc.gov.in
@nsdl.co.in
@utiitsl.com
इनकम टैक्स का एसएमएस सोर्स कोड
अगर आपको इनकम टैक्स विभाग की तरफ एसएमएस मिले तो इन एसएमएस सोर्स कोड को जरूर चेक कर लें। अगर इन सोर्स कोड से एसएमएस आया है तभी उस पर भरोसा करें, नहीं उसे फर्जी मान कर अनदेखा कर दें।
ये हैं एसएमएस सोर्स कोड
ITDEPT, ITDEFL, TDSCPC, ITDCPC, CMCPCI, INSIGT, SBICMP, NSDLTN, NSDLDP, UTIPAN
ये है इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट का सही पता
अगर आप इनकम टैक्स विभाग की बेवसाइट पर जाना चाहते हैं, तो केवल इन्हीं बेवासाइट पर ही जाएं।
- http://www.incometaxindia.gov.in
- http://www.incometaxindiaefiling.gov.in
- http://www.tdscpc.gov.in
- http://www.insight.gov.in
- http://www.nsdl.gov.in
फर्जी मेल, एसएमएस या मेल मिले तो यहां कर सकते हैं शिकायत
अगर आपके पास फर्जी मेल, एसएमएस आए तो उसकी नीचे बताई जगह पर शिकायत कर सकते हैं।
- http://[email protected]
- http://[email protected]
यह भी पढ़ें : ये हैं टॉप 5 इनकम टैक्स बचाने के तरीके, मिलता है खूब फायदा
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
