बचत को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा कई लघु बचत योजनाओं को चलाया जा रहा है। सरकार इन लघु बचत योजना पर मिलने वाले ब्याज दर में प्रत्येक तिमाही बदलाव भी करती है।
नई दिल्ली: बचत को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा कई लघु बचत योजनाओं को चलाया जा रहा है। सरकार इन लघु बचत योजना पर मिलने वाले ब्याज दर में प्रत्येक तिमाही बदलाव भी करती है। भारतीयों में बचत की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए, भारत सरकार ने लघु बचत योजनाएँ शुरू की हैं। इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश करने पर 4 फीसदी से लेकर 7.6 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। Sukanya Samriddhi Account और LIC कन्यादान पॉलिसी प्लान, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

हम इस बात से बखूबी अवगत है कि पीपीएफ, एनएससी और सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अधिक लोकप्रिय गारंटीड और सुरक्षित निवेश विकल्पों में से है। इन निवेश योजनाओं में ग्राहक का निवेश सुरक्षित रहता है। इनमें से कुछ निवेश विकल्प ऐसे भी हैं, जहां निवेशक को टैक्स का भुगतान नहीं करना होता है। तो चलिए खबर के जरिए जानते हैं कि किन लोकप्रिय निवेश विकल्पों में आपको टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा और किन में आप टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (एनएससी)
सबसे पहले बात करें एनएससी स्कीम की तो निवेश भी आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट के योग्य होता है। इन सर्टिफिकेट्स में निवेश से प्राप्त ब्याज कर छूट के योग्य होती है। यहां निवेश से प्राप्त आय मैच्योरिटी के वर्ष को छोड़कर, वस्तुत: कर मुक्त होती है।
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई)
सुकन्या समृद्धि योजना में भी मैच्योरिटी के दौरान निवेश की गई राशि पर ब्याज टैक्स फ्री होता है। इस योजना में किया गया निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट के योग्य है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)
एसएसवाई की तरह ही पीपीएफ योजना EEE स्टेटस के साथ आती है। अर्थात इसमें तीन जगह टैक्स लाभ मिलता है। इस योजना में योगदान, ब्याज आय और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि, तीनों ही टैक्स फ्री होते हैं। इस योजना में आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
जानिए कहां मिल रहा ज्यादा इंटरेस्ट रेट
- सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर फिलहाल 7.4 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
- नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर मौजूदा तिमाही में 6.8 फीसदी रिटर्न मिलता है।
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड में फिलहाल 7.1 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है।
- किसान विकास पत्र फिलहाल 6.9 फीसदी सालाना रिटर्न मिल रहा है।
- सुकन्या समृद्धि योजना फिलहाल इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
