सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। यह स्कीम केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत चलाई जा रही है।
नई दिल्ली: सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए बहुत अच्छी बचत योजना है। बेटियों की पढ़ाई और विवाह के लिए पैसे जुटाने में काफी मददगार है। यह स्कीम केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत चलाई जा रही है। सरकार की ये योजना आम आदमी में बहुत ही प्रचलित स्कीम है। दूसरी ओर एलआईसी कन्यादान पॉलिसी योजना को भारत देश की जीवन बीमा कम्पनी ने बेटियों की शादी और शिक्षा के लिए निवेश करने के लिए आरम्भ की है। सुकन्या समृद्धि योजना : बंद खाते को दोबारा कैसे करें चालू, जानिए यहां

इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए इन्वेस्ट कर सकते है। इन दोनों प्लान में इनमें फिक्स्ड इनकम के साथ पूंजी की सुरक्षा की गारंटी मिलती है। ऐसे में दोनों में से किसी एक का चुनाव करने से पहले इनके बीच फर्क को समझ लेना जरूरी है। तो चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि इन दोनों प्लान में से किसके जरिए आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि स्कीम और कन्यादान पॉलिसी की उम्र से जुड़ीं शर्तें
सुकन्या समृद्धि स्कीम में बेटी के जन्म के बाद उसके नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। उसके 10 साल का होने तक ऐसा किया जा सकता है। वहीं, एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में बेटी का एक साल का होना जरूरी है। पिता की उम्र 18 से 50 साल होनी चाहिए। खाता पिता के नाम खुलता है। बता दें कि कोई भी भारतीय नागरिक सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकता है। एनआरआई को इसकी इजाजत नहीं है। जबकि एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में बाहरी भी इसे खरीद सकते हैं।
पॉलिसी की प्रीमियम की सीमा जानें
सुकन्या समृद्धि के मामले में किसी वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक निवेश की सीमा है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश की ऊपरी सीमा नहीं है। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलने के बाद से 21 साल पूरा होने पर अकाउंट मैच्योर होता है। वहीं, कन्यादान पॉलिसी में यह 13 साल से 25 साल में मैच्योर होता है। सुकन्या समृद्धि के मामले में यह चुकाए गए प्रीमियम पर निर्भर करता है। वहीं, कन्यादान पॉलिसी में न्यूनतम एक लाख रुपये का बीमा मिलता है। अधिकतम की सीमा नहीं है।
लोन की सुविधा
सुकन्या समृद्धि स्कीम पर कोई लोन उपलब्ध नहीं है। जबकि कन्यादान पॉलिसी में अगर खाताधारक लगातार 3 साल तक प्रीमियम का भुगतान करता है और अकाउंट एक्टिव है तो लोन लिया जा सकता है। सुकन्या समद्धि स्कीम में बेटी के 10 साल का होने तक अभिभावक अकाउंट ऑपरेट करते हैं। इसके बाद बेटी खुद खाता चला सकती है। यह खाता बेटी के नाम पर ही खुलता है। दूसरी ओर एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के मामले में इसे बेटी के अभिभावक के नाम पर खोला जाता है। सुकन्या समृद्धि के मामले में खाता खुलने की तारीख से 15 साल तक डिपॉजिट करना पड़ता है। पहले यह अवधि 14 साल थी। दूसरी ओर एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में 18 साल प्रीमियम का भुगतान करने की शर्त है।
पॉलिसी में मुआवजे का प्रावधान
सुकन्या समृद्धि स्कीम में बेटी यानी खाताधारक की मौत होने पर सामान्य ब्याज दर पर माता-पिता को जमा की गई रकम का भुगतान होता है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में पिता की मौत होने की स्थिति में प्रीमियम माफ कर दिया जाता है। सुकन्या स्कीम में पिता की स्थायी विकलांगता पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। एलआईसी कन्यादान में पिता की स्थायी विकलांगता पर किस्तें माफ हो जाती हैं। दुर्घटना में पिता की मौत हो जाए तो तुरंत 10 लाख रुपये का भुगतान होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications