फ्लाइट टिकट बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया। जी हां अगर आने वाले दिनों में आप कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं और उसके लिए सस्ते दाम में फ्लाइट खोज रहे हैं, तो इसके लिए गूगल फ्लाइट्स एक अच्छा ऑप्शन है।
नई दिल्ली: फ्लाइट टिकट बुक करना अब बहुत ही आसान हो गया। जी हां अगर आने वाले दिनों में आप कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं और उसके लिए सस्ते दाम में फ्लाइट खोज रहे हैं, तो इसके लिए गूगल फ्लाइट्स एक अच्छा ऑप्शन है। गूगल फ्लाइट्स से आप अपनी डेस्टिनेशन, तारीख के मुताबिक फ्लाइट में टिकट बुक करा सकते हैं। गूगल फ्लाइट्स पर आप दुनिया में किसी भी जगह जाने के लिए सस्ते दाम में फ्लाइट खोजकर बुक करा सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें गूगल फ्लाइट्स के फीचर्स के बारें में। आसान किस्तों पर विदेश घूमने का मौका दे रहें ये बैंक, जल्दी उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

सस्ती टिकटों के बारे लें जानकारी
आप अपने गूगल फ्लाइट्स पेज पर होम एयरपोर्ट की सेटिंग करके, गूगल कई जगहों की सस्ती टिकटों के बारे में जानकारी अपने आप ही दे देगा। आप "Explore destinations" पर क्लिक करके उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं। यह उन मुसाफिरों के लिए अच्छा है जिनका अभी तक कार्यक्रम तय नहीं है। इसमें आप जिस एयरपोर्ट से फ्लाइट लेंगे, उसे बदल सकते हैं। ऐसा करके आप अलग-अलग जगहों के लिए डील खोज सकते हैं। इसके अलावा आप अगले 6 महीने, किसी निश्चित महीने या तारीख के मुताबिक डील खोज सकते हैं। जानकारी दें कि आप किसी भी महीने में वीकेंड ट्रिप या किसी महीने में 2 हफ्ते की ट्रिप के हिसाब से भी खोज सकते हैं। Explore destinations पेज पर आप अपने मुताबिक जितनी अधिकतम कीमत का भुगतान करना चाहते हैं, उसे तय कर सकते हैं। जानकारी दें कि यह सस्ती फ्लाइट्स खोजने ते लिए एक बेहतरीन तरीका है।
अपने गूगल अकाउंट से करें लिंक
गूगल फ्लाइट्स से आप नजदीकी एयरपोर्ट को बेहतर डील के साथ खोज सकते हैं। इनमें आप ऐसे कई एयरपोर्ट को खोज सकते हैं, जो अलग-अलग शहरों में हैं। आपको यहां दुनिया भर के एयरपोर्ट की जानकारी मिल जाएगी। इससे आप फ्लाइट की तुलना कर सकते हैं। इसमें आप आसानी से कीमत, सफर की समयावधि, एयरलाइन और उड़ान भरने और उतरने के समय के मुताबिक आप फ्लाइट को चुन सकते हैं। इसके अलावा गूगल फ्लाइट्स से आप यह देख सकते हैं कि किराये में सामान शामिल है या नहीं। बता दें कि अपने गूगल अकाउंट से लिंक करने पर जब आप गूगल फ्लाइट्स से बुक करेंगे, तो गूगल ट्रिप में उस ट्रिप के बारे में जानकारी ऑटोमैटिक सेव हो जाएगी। इससे आपको टिकट समेत सारी जानकारी एक जगह रखने में आसानी होगी। इससे आपको नई जगह के लिए सफर करते समय भी मदद करता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications