आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर इंट्रेस्ट रेट घटाने का फैसला किया है। महामारी संकट के बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है।
नई दिल्ली, मई 1। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर इंट्रेस्ट रेट घटाने का फैसला किया है। महामारी संकट के बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। बता दें कि फिलहाल आईडीएफसी बैंक एकमात्र ऐसा बैंक है जो कि 1 लाख से कम जमा राशि पर भी 6 प्रतिशत का इंट्रेस्ट दे रहा था। आईडीएफसी बैंक ने 1 मई यानी आज से सेविग्ंस अकाउंट पर इंट्रेस्ट रेट घटाने का फैसला किया है। बता दें कि नई दरें आज से लागू कर होंगी। बैंक ने कहा है कि जो अपने अकाउंट में 1 लाख से कम बैलेंस मेंटेन करेंगे उन्हें 4 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट मिलेगा। जो कस्टमर 1 लाख से 10 लाख के बीच बैलेंस मेंटेन करेंगे उन्हें 4.5 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट मिलेगा जबकि 10 लाख से ज्यादा अकाउंट बैलेंस मेंटेन रहने पर 5 फीसदी का मैक्सिमम इंट्रेस्ट रेट मिलेगा। SBI ने दी बड़ी खबर, खाताधारकों को होगा बहुत फायदा

जानें बैंकों में क्या है ब्याज दरें
इस समय प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक 3-3.5 फीसदी के बीच इंट्रेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। एसबीआई 2.7 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। ज्यादातर प्राइवेट और पब्लिक सेक्टरे के बैंक इस समय सेविंग्स पर 3-3.5 फीसदी तक रिटर्न दे रहे हैं। 1 लाख तक अकाउंट बैलेंस होने पर फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 फीसदी, आरबीएल बैंक 4.75 फीसदी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 4 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 4 फीसदी, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस 3.5 फीसदी और बंधन बैंक 3 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। एक लाख से ज्यादा जमा होने पर स्मॉल इक्विटास 7 फीसदी, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस 7 फीसदी ऑफर कर रहा है।
इंडसइंड बैंक ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में की कटौती
वहीं, दूसरी तरफ निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपने ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। इंडसइंड बैंक अब 7 से 30 दिनों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 2.75% का ब्याज देगा। इंडसइंड बैंक में 31 से 45 दिनों की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 3%, 46 से 60 दिनों की मैच्योरिटी पर 3.50% और 61 से 90 दिनों की मैच्योरिटी पर 3.75% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 26 अप्रैल से लागू हो गए हैं।
कितना मिलेगा ब्याज
अवधि ब्याज दर (% में)
- 7 से 30 दिनों तक 2.50
- 31 से 45 दिनों तक 3.00
- 46 से 60 दिनों तक 3.50
- 61 से 90 दिनों तक 3.75
- 91 से 120 दिनों तक 4.00
- 121 से 180 दिनों तक 4.50
- 181 से 210 दिनों तक 5.00
- 211 से 269 दिनों तक 5.25
- 270 से 354 दिनों तक 5.50
- 355 से 364 दिनों तक 6.00
- 1 साल से 61 महीनों तक 6.50
- 61 महीनों से ज्यादा 6.25
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications