कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर सरकारी और निजी कर्मचारी भी अपने दफ्तर का काम घर से कर रहे हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर सरकारी और निजी कर्मचारी भी अपने दफ्तर का काम घर से कर रहे हैं। जिस कारण बड़ी और छोटी सभी प्रकार की कंपनियों के लिए साइबर सुरक्षा का जोखिम बढ़ा है। साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए देश की बड़ी नॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने लोगों के लिए साइबर इंश्योरेंस कवर लॉन्च किया है। इसका नाम रिटेल साइबर लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी है।

मिलेगा 1 करोड़ रु. का बीमा कवर
इसमें साइबर अटैक से नुकसान होने पर 1 करोड़ रु. तक का बीमा कवर मिलेगा। यह पॉलिसी लोगों और उनके परिवारों को किसी साइबर फ्रॉड या डिजिटल जोखिम के खिलाफ कवर देता है जिससे वित्तीय या दूसरा नुकसान हो सकता है। रिटेल साइबर इंश्योरेंस प्रोडक्ट इंश्योरेंस का एक रूप है जो लोगों की अनधिकृत ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन चोरी से होने वाले नुकसान की भरपाई करता है।
ये रही इंश्योरेंस की राशि और पॉलिसी की अवधि
पॉलिसी को डिजिटल तौर पर काम करने वाले लोग किफायती दरों पर खरीद सकते हैं। प्रीमियम 6.5 रुपये प्रति दिन से लेकर 65 रुपये प्रति दिन तक है। कवर के लिए इंश्योरेंस की राशि 50,000 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है, जिसका चुनाव पॉलिसीधारक करता है। पॉलिसी 1 साल की अवधि के लिए पूरे परिवार को कवरेज देता है जिसमें बच्चा भी शामिल है।
इन अपराधों को करेगा कवर
- जानकारी दें कि कंपनी ने प्रोडक्ट को साइबर हमला होने की स्थिति मे सुरक्षा देने के लिए विकसित किया है।
- इसमें आइडेंटिटी थेफ्ट, साइबर बुलिंग, मालवेयर और बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल वॉलेट से अनधिकृत और धोखाधड़ी से होने वाले वित्तीय नुकसान के लिए कवर मिलता है।
- इसमें किसी भी कवर किए जाने वाले जोखिमों से जुड़े कानूनी खर्च भी शामिल हैं।
- इसके अलावा डिजिटल धोखाधड़ी से होने वाले प्रतिष्ठा को नुकसान को बहाल करने में लगे खर्च पर भी कवर मिलेगा।
- इसके साथ में, अगर व्यक्ति को ऐसे वेतन का नुकसान होता है, जिसकी वह कमाई कर सकता था, और उसका समय रिस्क से जुडे़ तथ्यों को सुधारने में लग गया, तो उसे भी क्लेम किया जा सकता है।
महंगा हुआ Realme का ये 3 स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications