अगर आप भी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग एप का नया वर्जन लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मोबाइल बैंकिंग एप का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस नए मोबाइल बैंकिंग एप का नाम आईमोबाइल पे है। इस एप की खास बात यह है कि दूसरे बैंकों के ग्राहक भी इसका फायदा उठा सकते हैं। यह ऐप किसी भी बैंक के ग्राहकों को पेमेंट और बैंकिंग सर्विसेज की सुविधा उपलब्ध कराएगा। बड़े काम का है ये मोबाइल ऐप, गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बिजली का बिल होगा जमा ये भी पढ़ें

बता दें कि भारत में आईमोबाइल पे पहली सुविधा है। ग्राहक इस ऐप पर किसी भी यूपीआई आईडी या मर्चेंट को पेमेंट, बिल पेमेंट, ऑनलाइन रिचार्ज आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा ऐप पर आईसीआईसीआई बैंक की इंस्टैंट बैंकिंग सर्विस जैसे डिजिटली बचत खाता खुलवाना, निवेश, लोन, क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना, गिफ्ट कार्ड, ट्रैवल कार्ड आदि भी मिलेंगी।
सभी को भुगतान-बैंकिंग सेवाएं देने वाला देश का पहला ऐप
आईमोबाइल पे ऐप के यूजर किसी भी बैंक अकाउंट, पेमेंट ऐप और डिजिटल वॉलेट में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इस ऐप का एक और प्रमुख फीचर पे टू कॉन्टैक्ट्स है। यह ग्राहकों को उनकी फोनबुक के कॉन्टैक्ट्स की आईसीआईसीआई बैंक यूपीआई आईडी नेटवर्क पर रजिस्टर्ड यूपीआई आईडी ऑटोमेटिकली दिखाता है, फिर चाहे कॉन्टैक्ट कोई सा भी पेमेंट ऐप और डिजिटल वॉलेट इस्तेमाल कर रहा हो। आईमोबाइल पे किसी एक बैंक के ग्राहकों तक सीमित नहीं है। यह कई पेमेंट या बैंकिंग ऐप रखने की जरूरत को खत्म करता है। अच्छी बात तो ये है कि ग्राहक इससे अपने कई बैंक अकाउंट लिंक कर सकते हैं। आईमोबाइल पे का इस्तेमाल करने के लिए किसी भी बैंक के ग्राहक को ऐप पर अपना बैंक अकाउंट लिंक कर यूपीआई आईडी जनरेट करनी होगी। इसके बाद वे सभी सर्विसेज एक्सेस कर सकते हैं।
एप से करें पेट्रोल पंप पर पेमेंट
यह ऐप ग्राहकों को किसी भी पेमेंट ऐप का क्यूआर कोड स्कैन करने की इजाजत देता है। ग्राहक किसी भी यूपीआई आईडी, पेमेंट ऐप, डिजिटल वॉलेट और बैंक अकाउंट को पैसे भेज सकते हैं। ग्राहक पेट्रोल पंप, ग्रॉसरी स्टोर, रेस्टोरेंट, फार्मेसीज, हॉस्पिटल, मल्टीप्लेक्स आदि जगहों पर भी इस ऐप की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। आईमोबाइल पे ऐप पर जल्द ही कई अन्य फीचर्स एड होने वाले हैं। इनमें यूटिलिटी बिल पेमेंट, मोबाइल फोन रिचार्ज, सिबिल स्कोर चेक करना, ट्रैवल टिकट बुक करना, ट्रैवल व गिफ्ट कार्ड की खरीद; एफडी, आरडी, म्यूचुअल फंड में निवेश, इंश्योरेंस आदि शामिल हैं। यूजर को स्पेंड्स ट्रैकर फीचर भी मिलेगा। इसकी मदद से वे अपने खर्चों पर नजर रख सकते हैं। सभी ट्रांजेक्शन की एक निश्चित कैटेगरी रहेगी।
गूगल प्ले स्टोर से करें एप डाउनलोड
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड करने के बाद यूजर को 4 डिजिट का पिन सेट करना होगा। यूजर अपने फिंगरप्रिंट के जरिए भी लॉग इन कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि जल्द ही ऐप iOS डिवाइसेज के लिए भी उपलब्ध होगा।
- ऐप ओपन करने पर लिंक अकाउंट विकल्प पर क्लिक करना होगा और उसके बाद अपने बचत खाते को लिंक करने के लिए जरूरी डिटेल्स डालनी होंगी। बचत खाता किसी भी बैंक का हो सकता है। एक से ज्यादा अकाउंट भी लिंक किए जा सकते हैं।
- अकाउंट लिंक होने के बाद यूजर को यूपीआई आईडी जनरेट करनी होगी। यह सभी लिंक्ड अकाउंट के लिए समान होगी। इसके बाद यूजर ट्रांजेक्शन शुरू कर सकता है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications