हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बिजली का बिल जमा करना होता है। इसके लिए अलग-अलग एप से बिल पेमेंट करने से अच्छा अब एक ही ऐप के जरिए आप अपने सभी सरकारी कामों को आसानी से कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बिजली का बिल जमा करना होता है। इसके लिए अलग-अलग एप से बिल पेमेंट करने से अच्छा अब एक ही ऐप के जरिए आप अपने सभी सरकारी कामों को आसानी से कर सकते हैं। इतना ही नहीं एप के जरिए यूजर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ईपीएफओ बैलेंस चेक कर सकते है। 1 नवंबर से बदल जाएगा रसोई गैस सिलेंडर से जुड़े 4 नियम, जान लें नहीं तो होगा भारी नुकसान ये भी पढ़ें

जी हां ये मुमकिन है सरकारी एप से। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए साल साल 2017 में यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप लॉन्च किया था। उमंग ऐप के जरिए आप एक ही जगह पर 1987 तरह की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है। इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आपको पीएफ, डिजिलॉकर, एनपीएस के डिटेल्स जानने, गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने, नया पैन कार्ड बनवाने या पानी और बिजली का बिल जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
कैसे डाउनलोड करें उमंग ऐप
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या iOS स्टोर पर जाकर ऐप डाउनलोड करें। इंस्टाल होने के बाद एप खोलें और रिजस्ट्रेशन करें, इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद अपना mPin सेट करना है।
इसके बाद आपको कुछ सिक्योरिटी से जुड़े प्रश्नों के जवाब देना है और अपने आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी है। है। यूजर्स चाहें तो आधार डिटेल्स का ऑप्सन छोड़ भी कर सकते हैं।
यूजर 9718397183 पर मिस्ड कॉल करके भी ऐप की लिंक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, https://web.umang.gov.in भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए रिडायरेक्ट करता है।
उमंग की मदद से घर बैठे कर सकते हैं बहुत सारे काम
उमंग ऐप डाउनलोड करने के बाद अलग-अलग सेवाओं का लाभ लेने के लिए कई तरह के ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आपको पीएफ, डिजिलॉकर, एनपीएस के डिटेल्स जानने, गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने, नया पैन कार्ड बनवाने या पानी और बिजली का बिल जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि समय-समय पर कई तरह की सेवाओं को इस ऐप से जोड़ा जा रहा है।
एलपीजी गैस बुकिंग
- इस ऐप की मदद से आप भारत, इंडेन और एचपी समेत सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर खोलें। अब उमंग ऐप डाउनलोड करें
- अब ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन दिशा-निर्देशों के हिसाब से रजिस्टर करें
- इसके बाद आपको सर्विस डायरेक्टरी में अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को खोजना होगा। या फिर आप होम स्क्रीन पर दिए सर्च बार टैप करके भी सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर एचपी गैस है तो एचपी गैस टाइप करें और फिर इस पर टैप करें।
- अब आपको यहां 5 ऑप्शन मिलेंगे। इनमें Refill Order Cash On डिलिवरी , रीफिल ऑर्डर ऑनलाइन भुगतान, रीफिल हिस्ट्री, Opt-Out सब्सिडी और उपभोक्ता सब्सिडी शामिल हैं। अगर आप डिलिवरी के समय कैश पे करना चाहते हैं तो रीफिल ऑर्डर कैश ऑन डिलिवरी ऑप्शन चुनें
- अगर आप यूबीआई, नेट बैंकिंग आदि का ऑप्शन चाहते हैं तो रीफिल ऑर्डर ऑनलाइन भुगतान ऑप्शन चुनें। अब ऊपर बताए ऑप्शन में से कोई एक चुनें और कंफर्म बटन पर टैप करके अपनी डीटेल्स की पुष्टि करें। कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और ऑडर नाउ पर टैप करें।ऑनलाइन पेमेंट ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और पे नाउ बटन पर टैप करें। इसके बाद ऑर्डर प्लेस करें
ईपीएफओ बैलेंस ऐसे करें चेक
- इसके लिए आपको ऐप में ईपीएफओ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको इम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विस का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद यहां आपको व्यू पासबुक और रेज द क्लेम का विकल्प मिलता है।
- बैलेंस देखने के लिए व्यू पासबुक विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको यूएएन नंबर डालना होगा और गेट ओटीपी पर क्लिक करें। यह ओटीपी आपके फोन नंबर पर आएगा। लॉगिन करने के बाद आपको आपके अकाउंट की जानकारी मिलेगी और जिस अकाउंट का बैलेंस देखना हो देख सकते हैं।
- मौजूदा समय में उमंग ऐप पर ईपीएफ से जुड़ी हुई 16 तरह की सर्विस मिल रही हैं। अब ईपीएफओ ने इसमें एक और सर्विस का इजाफा कर दिया है। इस नई सुविधा के तहत अब कर्मचारी पेंशन योजना सदस्य उमंग ऐप पर कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत योजना प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
उमंग से करें 7 तरह के बिल का भुगतान
महीने में आपको कई तरह के बिल भरने पड़ते हैं और उनके लिए लाइन पर भी लगना पड़ता है, लेकिर अब उमंग ऐप के जरिये भी ये बिल भर सकते हैं। दरअसल भारत बिल पे सर्विस को उमंग ऐप से जोड़ दिया गया है। इससे आपको ब्रॉडबैंड, डीटीएच, मोबाइल, लैंड लाइन बिल भरना तो आसान हुआ ही है। साथ ही आप अपना बिजली पानी और गैस का बिल भी भारत पे बिल सर्विसेस के माध्यम से भर सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications