आज के समय में हर किसी के पास एक या एक से अधिक अकाउंट् रहते है। ऐसे में अकाउंट्स के पासवार्ड याद रख पाना एक बड़ा कठिन कार्य है।
नई दिल्ली: आज के समय में हर किसी के पास एक या एक से अधिक अकाउंट् रहते है। ऐसे में अकाउंट्स के पासवार्ड याद रख पाना एक बड़ा कठिन कार्य है। अगर आप अपने पासवर्ड को कहीं लिखकर रखते हैं, तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। ग्राहकों की इन सब परेशानियों को देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक ने डिजिटल बैंकिंग के लिए ओटीपी आधारित लॉग इन सिस्टम लॉन्च किया है। इससे अब ग्राहकों को अपने इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड को याद रखने की जरूरत नहीं होगी।

अब नहीं होगी पासवर्ड याद रखने की जरूरत
दूसरी तरफ सरकार भी लगातार डिलिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। तो कह सकते है इन सब समस्या से निपटने के लिए अब आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों को अपने इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड को याद रखने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा से ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के साथ डेबिट कार्ड के पिन नंबर का उपयोग करके अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन कर सकेगें।
आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता के मुताबिक 'आईसीआईसीआई बैंक हमेशा अपने प्रोडक्ट्स व सर्विसेज को बेहतर करने की कोशिश करता है, जिससे अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त बनाया जा सके। इसी सोच के साथ इंटरनेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक अनूठी ओटीपी आधारित लॉग-इन सुविधा लॉन्च की है। इस सुविधा से हमारे ग्राहक तुरंत कुछ सरल स्टेप्स में, अधिक सहजता के साथ इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे।
इस तरह कर सकेंगे लॉग इन
- बैंक की वेबसाइट www.icicibank.com पर जाकर लॉग-इन पर क्लिक करें।
- बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करके 'Get OTP' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ओटीपी व अपने डेबिट कार्ड पिन की एंट्री करें और 'Proceed' पर क्लिक करें।
जानिए ओटीपी आधारित लॉग इन सिस्टम की खूबियां
- जानकारी दें कि ओटीपी जनरेट होने पर अलर्ट के रूप में ई-मेल भेजा आएगा।
- लॉग-इन करने की पारंपरिक प्रक्रिया और ओटीपी लॉग-इन के बीच आसान नेविगेशन स्थापित किया गया है।
- किसी तरह की परेशानी होने पर एनआरआई ग्राहकों के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ ग्राहक सहायता सिस्टम तक पहुंच संभव।
- आसान होने के साथ ही यह पूरी प्रोसेस काफी सुरक्षत है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
