अगर आप भी बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो आपके बड़े काम की खबर है। अकसर ऐसा होता है कि हम अपनी पसंद की बाइक खरीदना चाहते है लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण खरीदना मुमकिन नहीं होता है।
नई दिल्ली: अगर आप भी बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो आपके बड़े काम की खबर है। अकसर ऐसा होता है कि हम अपनी पसंद की बाइक खरीदना चाहते है लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण खरीदना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में फाइनेंस पर ही बाइक खरीद कर हम अपने शौक को पूरा कर पाते है। 50,000 रुपये तक की छूट में पाएं Kawasaki Bike, जल्दी करें कुछ दिन का मौका

डाउनपेमेंट पर बाइक खरीदना अच्छा विकल्प
जी हां आज के समय में फाइनेंस पर बाइक खरीदना काफी बेहतर विकल्प माना गया है। बस उसके लिए आपको समय पर किस्त चुकाते रहना होगा। बढ़ते महंगाई और हजार तरह के खर्चों के बीच एकमुश्त राशि का भुगतान करने से बचाना ही चाहिए। ऐसे में फाइनेंस विकल्प के जरिए वे बाइक खरीद सकते हैं। इसलिए आप भी बस कुछ पैसा डाउनपेमेंट के तौर पर दे कर बाइक को अपने नाम कर सकते है। फिर बाकी बचा पैसा हर महीने किस्त देकर चुकाते रहिए।
11000 रुपये में खरीदें 1 लाख की बाइक
अगर आप 1 लाख रुपये तक की बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो बजाज पल्सर 150 नियॉन बीएस 6 को 11 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जा सकते हैं। इस बाइक की कुल कीमत 1,12,149 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) है।
हर महीने देनी होगी 3,627 रुपये की ईएमआई
डाउनपेमेंट करने के बाद आपको कुल 36 महीने के लिए 1,01,149 रुपये का लोन लेना होगा जिसपर 9.7 फीसदी की ब्याज दर लागू होगी। इस दौरान आपको कुल 1,30,572 रुपये का भुगतान करना होगा जिसमें 29,423 रुपये ब्याज होगा। इस दौरान आपको हर महीने कुल 3,627 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा।
कम कर सकते है ईएमआई का बोझ
वहीं अगर आप चाहते हैं कि ईएमआई का बोझ थोड़ा हल्का हो जाए तो आप 5 साल के लिए भी लोन फाइनेंस करवा सकते हैं। इस दौरान आपको कुल 1,50,180 रुपये का भुगतान करना होगा जिसमें 49,031 रुपये ब्याज होगा। इस दौरान आपको हर महीने कुल 2,503 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा।
टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 को मिलती है कड़ी टक्कर
इस बाइक में आपको 149.5 सीसी का इंजन मिलेगा जो कि 14पीएस की पॉवर और 13.25एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। डिस्क ब्रेक के साथ आने वाली इस बाइक में आपको ट्यूबलैस टायर और सिंगल चैनल एबीएस मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बाइक की ऑन रोड प्राइस 1,12,149 रुपये रखी गई है। बजाज ऑटो ने इस मोटरसाइकल में नया इंजन काउल दिया है। यह इंजन काउल वैसे ही ग्राफिक्स और कलर स्कीम के साथ आता है, जैसी पूरी बाइक है। पल्सर 150 नियॉन में इंजन काउल नया है, जबकि पल्सर रेंज की अन्य बाइक में यह पहले से मिलता है। मार्केट में इस बाइक की सीधी टक्कर टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से है।
बजाज ने दिया तगड़ा झटका, महंगी हो गईं ये बाइक
बजाज ऑटो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए बजाज डोमिनार 400 और डोमिनार 250 को महंगा कर दिया है। कंपनी ने अपनी इन दो स्पोर्ट्स बाइक की कीमतों को 3,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। यह दूसरा मौका है जब कंपनी ने इस साल अपनी इन मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ाया है। बढ़ी कीमतों के अलावा इन मोटरसाइकिलों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यानी, इनके इंजन से लेकर स्टाइल तक सबसे पहले जैसे ही हैं। बजाज डोमिनार 250 की कीमत को 3000 रुपये बढ़ाया गया है। अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 170,720 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 167,718 रुपये थी। वहीं, बात करें बजाज डोमिनार 400 की, तो इसकी कीमत को 3000 रुपये बढ़ाया गया है। अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 202,755 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 199,755 रुपये थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
