How will the share market move today: बीते शुक्रवार यानी 25 अगस्त को, सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में 365.83 अंक या 0.56 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 64,886.51 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 120.90 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 19,265.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
अंतिम कारोबारी दिन लगभग सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। पूंजीगत वस्तुओं, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, धातु, रियल्टी और पावर सूचकांकों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी गिरा था, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट आई थी।

सेबी रजिस्टडर्ड एनालिस्ट वीएलए अम्बाला के अनुसार बैंक निफ्टी में दबाव देखा जा सकता है। इनके अनुसार बाजार में हेड एंड शोल्डर बन रहा है। ऐसे में बाजार में सतर्क नजरिया रखना ठीक रहेगा। इनके अनुसार आज निफ्टी को 19410 अंक और 19080 अंक के दायरे में कारोबार कर सकता है।
इनकी आज बाजार में ट्रेड को लेकर यह सलाह है
- आईआरसीटीसी 657 रु से 660 रु के ऊपर खरीदना अच्छा लगता है और 640 रु के स्टॉप लॉस के साथ 678 रु से 700 रु का लक्ष्य रखा जा सकता है।
- उमिया ट्यूब्स को 6.80 रु के ऊपर खरीदें और 5.40 रु पर स्टॉप लॉस के साथ 7.20 रु से 8 रु टारगेट पर नजर रखें।
- आरएसडब्ल्यूएम को 200 रु के ऊपर खरीदें और 188 रु पर स्टॉप लॉस के साथ 208 रु से 217 रु के बीच का टारगेट लेकर ट्रेड कर सकते हैं।
- एसीसी को 1990 रु के आसपास खरीदें और इसे 2030 रु से 2400 रु तक के टारगेट के साथ ट्रेड करें, लेकिन स्टॉप लॉस 1915 रु का लगा लें।
- MPHASIS को 2350 रु से 2305 रु की रेंज में खरीदें और 2210 रु पर स्टॉप लॉस के साथ 2420 रु से 2780 रु के टारगेट के साथ ट्रेड करें।
यह भी पढ़ें: Suzlon Vs Jio Financial: किसे खरीदने में है ज्यादा फायदा
नोट: यहां पर निवेश संबंधी सलाह शेयर बाजार के जानकार के हिसाब से दी गई है। फिर भी निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
