Suzlon Vs Jio Financial: शेयर बाजार में हरदम ही निवेश के लिए अच्छे शेयरों की खोज होती रहती है। ऐसे में एक बार आज चेक करते हैं कि अगर जियो फाइनेंशियल में निवेश किया जाएगा तो ज्यादा फायदा होगा या सुजलॉन एनर्जी के शेयर में निवेश से ज्यादा फायदा होगा।
जहां तक जियो फाइनेंशियल की बात है तो पहले इस शेयर में गिरावट का दौर थमना जरूरी है। इसके बाद जब इसमें सामान्य ट्रेडिंग शुरू होगी, तब अंदाजा लगेगा कि यह शेयर किस तरफ जाएगा। हालांकि जियो फाइनेंशियल के शेयर में लिस्टिंग के बाद से काफी गिरावट आ चुकी है।

लेकिन एक अच्छी बात यह है कि इस शेयर में अब बड़े निवेशकों ने आना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जियो फाइनेंशियल में फंड हाउस मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने करीब 754 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश से मोतीलाल ओसवाल ने करीब 3.72 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह जियो फाइनेंशियल में 0.6 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं एलआईसी भी जियो फाइनेंशियल में 6 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी होल्ड कर रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि शेयर रिटर्न तो देगा लेकिन लम्बे समय तक खरीद कर रखना होगा।
वहीं अगर सुजलॉन एनर्जी में देखा जाए तो इस निवेश जमकर निवेश हो रहा है। पिछले 3 माह से सुजलॉन एनर्जी का पोजीशन बदल गई है। कंपनी 15 साल पहली बार कर्ज मुक्त कंपनी हो गई है। इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी को कई बड़े ऑर्डर भी मिल चुके हैं। यही कारण है कि इस शेयर में इस वक्त काफी तेज चाल नजर आ रही है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर एक माह के दौरान करीब 17.89 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 128.57 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं अगर 1 जनवरी 2023 से देखा जाए तो अभी तक यह शेयर करीब 111.32 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 165.09 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा अगर कोई सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 साल से होल्ड कर रहा है तो उसे करीब 467 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर खरीद की सलाह दी है। ब्रोकरेज शेयरखान ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर का टारगेट प्राइस 35 रुपये का बताया है।
वहीं ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने भी सुजलॉन एनर्जी में खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के लिए 30 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
