नौकरी के साथ ही साथ अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर पढ़ लें। आज के समय में खुद का बिजनेस पर लोग काफी जोर दे रहे है।
नई दिल्ली: नौकरी के साथ ही साथ अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर पढ़ लें। आज के समय में खुद का बिजनेस पर लोग काफी जोर दे रहे है। ऐसी बहुत सारी बिजनेस आइडियाज है जहां आप नौकरी के अलावा बिजनेस भी कर सकते है। अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठ कर ही मोटी कमाई कर सकते हैं। तुलसी की खेती : 15000 रुपये में शुरू करें, 3 लाख रुपये की होगी मोटी कमाई

चायपत्ती का बिजनेस से करें मोटी कमाई
आज हम आपको खेती के जरिए कमाई करने का तरीका बताएंगे, जिससे आप लाखों की कमाई कर सकते हैं और इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको बहुत कम पैसों की जरूरत होगी। हम बात कर रहे चायपत्ती का बिजनेस की। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति लखपति बन सकता है। चलिए जानते है कि आप कैसे चायपत्ती का बिजनेस की खेती के जरिए आप मोटी कमाई कर सकते हैं।
छोटे बजट से शुरू करें और पाएं मोटा मुनाफा
चायपत्ती का इस्तेमाल आटा, चावल, दाल, नमक की तरह हर घर में जरूर होता है। अमीर हो या गरीब थोड़ा हो या ज्यादा हर घर-परिवार में चाय पत्ती जरूर खरीदी जाती है। चाय पत्ती के बिजनेस को आप छोटे बजट से शुरू कर इसे बड़े लेबल तक ले जा सकते हैं। इसे ब्रांड भी बना सकते है। तो अगर आप इसका बिजनेस शुरू करते हैं तो आप काफी मुनाफा कमा सकते है। चायपत्ती की खेती हमारे देश के कई हिस्सों में होती है। असम और दार्जलिंग की चायपत्ती सबसे अच्छी चायपत्ती मानी जाती है। इसकी डिमांड भारत ही नहीं विदेशों में भी है। यदि आप चायपत्ती का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें असम व दार्जलिंग की चाय का ही बिजनेस करें।
फ्रेंचाइजी ले कर भी शुरु कर सकते बिजनेस
चायपत्ती बिजनेस को शुरू करने के लिए 5 हजार से 10 हजार रूपयों की जरूरत होगी। चायपत्ती बिजनेस को कम पैसों में शुरू करके धीरे-धीरे अच्छी कमाई कर उस पैसों से बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। आप इस बिजनेस को कई तरह से कर सकते हैं। मार्केट में दुकान लेकर आप खुली चायपत्ती को होलसेल व रिटेल में बेच सकते हैं। बड़े शहरों में यह बिजनेस अच्छा चलता है। इसके अलावा अनेक ब्रांडेड कंपनियां भी खुलीचाय पत्ती की फ्रैंचाइजी देती है। फ्रेंचाइजी लेकर भी इस काम को शुरू कर सकते हैं। इसके लिए बड़े बजट की आवश्यकता होगी।
डोर-टू-डोर सेल की भी सुविधा
यदि आप दुकान या किसी ब्रांडेड कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर इस बिजनेस को नहीं कर सकते है तो घर से भी चायपत्ती बिजनेस की शुरूआत कर सकते है। कम बजट में चायपत्ती का बिजनेस करना चाहते है तो होलसेल रेट पर चायपत्ती मंगवा कर उसे विभिन्न नाप के प्लास्टिक के पैकेट में पैक कर डोर-टू-डोर सेल कर सकते हैं। जो सस्ते होने की वजह से लोग पसंद करेंगे।
हर महीने हो होगी अच्छी कमाई
यह चाय पत्ती आपको 140 रुपये से 180 रूपये प्रति किलो की दर से अच्छी क्वालिटी की कड़क चाय मिल जाएगी। जिसे आप मार्केट में 200 से 300 रूपये प्रति किलों की दर से बेच सकते हैं। यदि आप औसतन 10 किलो चायपत्ती रोजाना बेच लेते है तो आपको 600 रूपये की बचत हो जाएगी। यदि इसी टारगेट को लेकर चलते है तो शुरू में आप हर माह 15 से 20 हजार रूपये आसानी से कमा सकते है।
मार्केटिंग से भी बढ़ा सकते हैं बिजनेस
चाय पत्ती कहां से मगवाएं इस बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Mob No. 9435700934 web -www.assamteasellers.in
अगर आप इसको ब्रांड बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा अच्छी क्वॉलिटी की पैकेजिंग भी करनी होगी। इसके साथ ही आप मार्केटिंग करके भी अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं।
ऑनलाइन चाय बेचना बेहद आसान
यदि आप दुकान के जरिये चाय नहीं बेचना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन भी इसे बेच सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट जैसे फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर हर दिन लाखों लोग सामान खरीदते और बेचते हैं। ऐसे में आप यहाँ भी आसानी से चाय के व्यापार को बढ़ा सकते हैं। ऑनलाइन चाय बेचते समय आप खुद भी इसे सीधे ग्राहक को भेज सकते हैं, या फिर ऑनलाइन कंपनी को दे सकते हैं, जो इसको आपके ग्राहक तक पहुंचा देंगे। ग्राहक को चाय मिलते ही आपके अकाउंट में पैसा पहुँच जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications