Personal Loan For People With Low Salary: आज भारत में युवाओंं का एक बड़ा वर्ग अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर रहा है। वहिं कुछ बच्चे अपने खुद का खर्चा निकालने के लिए भी पार्ट टाइम नौकरी का सहारा लेते हैं। हालांकि ऐसे लोगों को जब भी पर्नसल लोन की जरूरत होती है, हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं। इस तरीके से पार्ट टाइम नौकरी करने वालों को भी आसानी से लोन मिल जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर पार्ट टाइम नौकरी कर रहे हैं, तो बैंक को ज्यादा खतरा होता है, इस लिए पार्ट टाइम नौकरी करने वाले लोगों को बैंको के द्वारा अधिक ब्याज दर लोन दिया जाता है।
बैंक कोई भी लोन देने से पहले एख प्रक्रिया फॉलो करते हैं। आइए आपको इस प्रोसेस के बारे में बताते हैं, साथ ही आपको लोन लेते वक्त किस बात ख्याल रखना है इसकी जानकारी भी हम आपको देने जा रहे हैं।
अगर बैंक के द्वारा किसी भी पार्ट टाइमर को लोन दिया जा रहा है, तो सबसे पहले बैंक के द्वारा उसकी इनकम का पता लगाया जाता है। अगर आपकी रेगुलर इनकम हो रही है तो लोन मिलना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
इसके अलावा बैंक के द्वारा पर्सनल लोन देने से पहले कई तरह के कागजात की
भी जांच की जाती है। इनमें इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट और इनकम का सोर्स शामिल होता है।
क्रेडिट स्कोर बेहतर बनाना है जरूरी
अगर आपने इस पर्सनल लोन से पहले कोई लोन लिया या फिर आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ध्यान से सही तारीख पर ईएमआई की डीटेल्स भर देनी हैं। इससे समय के साथ आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता जाएगा। ऐसे में आपको बिना किसी दिक्कत के पर्सनल लोन आसानी से मिल जाएगा।
इनकम डीटेल्स भी हैं जरूरी
अगर आप पार्ट टाइम नौकरी कर रहे हैं और किसी बजह से आपको पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना पड़ रहा है, तो आपको एक बात ध्यान रखना चाहिए कि आपकी कमाई का ब्योरा पहले से रेडी हो।
क्योंकि अगर बैंक किसी भी बैंक के द्वारा लोन देने पहले आय का पूरा ब्योरा मांगा जाता है।
चेक करें बैंक्स के रेट
एक्सपर्ट बताते हैं कि कभी लोन लेने से पहले आपको कई बैंकों की ब्याज दर को चेक किया जाना चाहिए। कुछ बैंक पार्ट टाइम नौकरी करने वालों को आराम से लोन दे देते हैं। लेकिन कुछ बैंकों के द्वारा ज्यादा ब्याज लगाया जाता है और लोन भी आसानी से नहीं मिलता है।
इसके अलावा आप चाहें तो किसी भी को-साइनर को रेडी कर सकते हैं। क्योंकि इस तरह से छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको बैंक्स के द्वारा बड़ी आसानी से लोन दिया जा सकता है।
अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप बड़ी आसानी से पार्ट टाइम जॉब करते हुए भी आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
