Aadhar Card Without Biometric: पहले आधर कार्ड बनवाने के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन की जरूरत पड़ती थी। हालांकि अब बिना फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन के ही बायोमेट्रिक आधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने एक नए आदेश के तहत कुछ शर्तों को मानने के बाद बिना बायोमेट्रिक स्कैन के आपका आधार कार्ड बन सकता है। इस बात की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि केंद्र सरकार ने यह साफ किया है कि अब तक उसकी तरफ से करीब 29 लाख लोगों को बिना बायोमेट्रिक स्कैन के आधार कार्ड जारी किया गया है। इसका सीधा सा मतलब ये है कि अब आप बिना फिंगरप्रिंट और रेटीना स्कैन करवाए भी अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

इसके बारे में लोकसभा में मिनस्टर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक बिना बायोमेट्रिक डीटेल के आधार कार्ड जारी किया गया है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी नियम और शर्तों को ध्यान में रखना होगा। आइए इनके बारे आपको विस्तार से बताते हैं, ताकि आसानी से बिना बायोमेट्रिक स्कैन वाले आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकें।
आपको बताते चलें कि अगर आप बिन बायोमेट्रिक स्कैन के आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपके पास उसके लिए कोई वैध कारण होना चाहिए। आपको बतातें चलें कि अगर आपके पास कोई वैलिड मेडिकल रीजन है तो आप बिना किसी दिक्कत के अपना आधारकार्ड बनवा सकते हैं। कभी-कभी ज्यादा काम करने वालों के फिंगर प्रिंट्स ब्लर यानी धुंधले हो जाते हैं, तो वो पहले आधार कार्ड नहीं बनवा सकते थे, लेकिन अगर अब वो सही मेडिकल रिपोर्ट के साथ अप्लाई करते हैं, तो आधार बनवा सकते हैं।
इसके अलावा जिनके हाथ ही नहीं हैं, वो भी आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा पहले आंखे खराब होने पर और आंखे न होने पर भी आपका आधार कार्ड नहीं बन सकता था। लेकिन अब ऐसी किसी दिक्कत के बावजूद भी आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
गौरतलब है कि मिनस्टर राजीव चंद्रशेखर ने इस बात को साफ किया है कि देश के सभी आधार केंद्रों को सरकार की ओर इस प्रक्रिया को फॉलो करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश में आधार सर्विस केंद्रों को कहा गया है कि अगर उनके पास ऐसे लोग आते हैं, जिनके फिंगर प्रिंट ब्लर हैं या फिर आंखों में दिक्कत है, तो भी उनका आधार कार्ड बनना चाहिए।
इसके लिए सरकार का साफ निर्देश है कि जिसके फिंगर प्रिंट वो सिर्फ रेटीना स्कैन से अधार कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं जिनकी आंखो में दिक्कत है वो सिर्फ फिंगर प्रिंट देकर आधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आपको बताते चलें कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बायोमेट्रिक स्कैन नहीं करवा सकते हैं, वो बिना बायोमेट्रिक स्कैेन के ही अपना आधार कार्ड बनवा लकते हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ ऐसे लोग भी आते हैं, जिनका न तो रेटीना स्कैन किया जा सकता है, न ही उनके पास फिंगरप्रिंट क्लीयर हैं और वो ब्लर हैं। ऐसे में मेडिकल सर्टीफिकेट लगाकर बिना किसी भी बायोमेट्रिक स्कैन के आसानी से आधार बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir के चलते जानिए कौन से शेयर कराएंगे कमाई, ये है पूरी लिस्ट
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications