Ram Mandir Related Share News: उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। इससे जहां अयोध्या सहित देशभर में कारोबार में तेजी दर्ज की जाएगी। जहां छोटे मोटे कारोबार करने वालों का फायदा होगा, वहीं कई बड़ी कंपनियों को भी फायदा होगा। आइये जानते हैं कि भगवान राम मंदिर से देश में क्या क्या कारोबार बढ़ेगा और किस तरह की कंपनियों को फायदा होगा।
राम मंदिर से पहले जानें देश में कितना कारोबार बढ़ने की उम्मीद
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन जानकारों की राय है कि देशभर में करीब 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त कारोबार होने की उम्मीद है। कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देशभर में 50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यापार होने का अनुमान है।

खंडेलवाल ने अनुसार देश के सभी बाजारों में भगवान राम से जुड़ी चीजों की भारी मांग देखी जा रही है। इनमें श्री राम ध्वजा, श्री राम अंगवस्त्र सहित श्री राम के चित्र से अंकित मालाएं, लॉकेट, चाबी की रिंग, राम दरबार के चित्र, राम मंदिर के मॉडल के चित्र, सजावटी लटकनें और कड़े सहित अनेक प्रकार का सामान शामिल है। साथ ही श्री राम मंदिर के मॉडल की भी भारी मांग है। इसे हार्डबोर्ड, पाइनवुड और लकड़ी से अलग-अलग साइज में तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा कुर्ते, टी-शर्ट एवं दूसरे कपड़ों पर श्री राम मंदिर के मॉडल की हाथ से कढ़ाई या फिर छपाई हो रही है। कुर्ते बनाने में खादी का उपयोग किया जा रहा है।
इस दौरान पूजा में इस्तेमाल के लिए मिट्टी के दिये, रंगोली बनाने के सामान, फूल, बाजारों एवं घरों में रोशनी के लिए बिजली के सामान की भारी मांग है। इससे कारोबार में तेजी आएगी। साथ ही बड़ी संख्या में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, पत्रक और स्टीकर बगैरह तैयार किए जा रहे हैं। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है।
राम मंदिर का निर्माण कर रही है लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी का नाम लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड है। यह देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। राम मंदिर का निर्माण 5 अगस्त 2020 को शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक यह कंपनी 275 फीसदी तक का रिटर्न दे चुका है। 5 अगस्त 2020 को L&T के शेयर का रेट 934 रुपये था। वहीं अब शेयर का रेट करीब 3550 रुपये है। राम मंदिर की अनुमानित लागत 1800 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
L&T के शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने इस शेयर खरीदारी की राय को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को 2770 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया है।
राम मंदिर से जुड़े शेयरों की लिस्ट, करा सकते हैं कमाई
Praveg के शेयर का रेट इस वक्त करीब 1172 रुपये है। इस शेयर ने एक साल में जहां करीब 267.07 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल के दौरान करीब 1,888.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Indian Hotels Company के शेयर का रेट इस वक्त करीब 456 रुपये है। इस शेयर ने एक साल में जहां करीब 45 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल के दौरान करीब 281 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Interglobe Aviation Ltd (IndiGo) के शेयर का रेट इस वक्त करीब 3030 रुपये है। इस शेयर ने एक साल में जहां करीब 50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल के दौरान करीब 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

IRCTC के शेयर का रेट इस वक्त करीब 920 रुपये है। इस शेयर ने एक साल में जहां करीब 44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल के दौरान करीब 212 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ITC के शेयर का रेट इस वक्त करीब 468 रुपये है। इस शेयर ने एक साल में जहां करीब 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल के दौरान करीब 132 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यहां पर राम मंदिर बनाने से जुड़ी कंपनी और अन्य ऐसी कंपनियों के बारे में बताया गया है, जो यहां पर बढ़ने धार्मिक पर्यटन से कमाई करेंगी। लेकिन यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications