नयी दिल्ली। हाल ही में भारतीय मूल के अमेरिकी सुंदर पिचाई गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट के सीईओ बने हैं, जबकि वे पहले से ही गूगल के सीईओ हैं। पिचाई को एल्फाबेट के संस्थापकों लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के इस्तीफे देने के बाद कंपनी का सीईओ चुना गया। मगर क्या आप जानते हैं कि इतनी दिग्गज कंपनियों के सीईओ सुंदर पिचाई कितना कमाते हैं। गूगल दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपर है। एक रिपोर्ट के अनुसार सुंदर पिचाई का वार्षिक वेतन 20 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं उन्हें करीब 1,704 करोड़ रुपये (24 करोड़ डॉलर) स्टॉक विकल्प के तौर पर मिलेंगे। इसमें से 12 करोड़ डॉलर यानी 852 करोड़ रुपये का स्टॉक अवॉर्ड पिचाई को तिमाही किश्तों में दिया जायेगा। रिपोर्ट के अनुसार सुंदर पिचाई की सालाना Take Away Salary 6.5 लाख डॉलर यानी करीब 4.5 करोड़ रुपये है।

सैलेरी में हुआ 200 फीसदी इजाफा
पिछले साल गूगल सीईओ के पद पर रहते हुए पिचाई की बैसिक सैलेरी 4.6 करोड़ रुपये रही थी, मगर अब इसमें 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल उन्हें 19 लाख डॉलर यानी करीब 135 करोड़ रुपये का कुल वेतन मिला था, जिसमें 4.6 करोड़ रुपये की बैसिक सैलेरी शामिल है। पिचाई को प्रदर्शन के आधार पर भी स्टॉक यूनिट मिलेगा, जिसकी कुल कीमत 31.5 करोड़ रुपये है। साथ ही पिचाई 63 करोड़ रुपये वार्षिक अलग से हासिल करेंगे। यानी कुल मिला कर सुंदर पिचाई की वार्षिक सैलेरी 1,718 करोड़ रुपये रहेगी।
भारत में जन्मे सुंदर पिचाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुंदर पिचाई 1972 में भारत के चेन्नई में जन्मे थे। उनका असली नाम पिचाई सुंदरराजन है, मगर वे दुनिया भर में सुंदर पिचाई के नाम से मशहूर हैं। पिचाई ने भारत में ही पढ़ाई भी की। उन्होंने आईआईटी, खड़गपुर से बैचलर डिग्री लेने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस की डिग्री हासिल की और फिर वॉर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया। 2004 में वे बतौर प्रोडक्ट और इनोवेशन ऑफिसर गूगल से जुड़े थे। 2011 में उन्हें ट्विटर की तरफ से नौकरी का ऑफर मिला था, मगर गूगल ने ज्यादा पैसे देकर उन्हें जाने नहीं दिया।
यह भी पढ़ें - सुंदर पिचाई बने गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट के सीईओ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
