नयी दिल्ली। अकसर दो बड़े कारोबारियों में प्रतियोगिता देखने को मिलती है। मगर मंगलवार को हुई एक घटना इस बात के बिलकुल उलट रही। मंगलवार को TiECON मुंबई 2020 कार्यक्रम में इन्फोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसे एक ऐतिहासिक कॉर्पोरेट पल कहा जा रहा है, जहां इन दोनों दिग्गज उद्योगपतियों एक-दूसरे के साथ न केवल मंच साझा किया, बल्कि सम्मान देने की मिसाल कायम की। इस मौके पर नारायणमूर्ति ने रतन टाटा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। नारायणमूर्ति जिनकी छवि एक विनम्र व्यक्ति की है, ने बिजनेस टाइकून टाटा को सम्मान देने के लिए उनके पैर छूए। नारायणमूर्ति की उम्र 73 वर्ष और रतन टाटा की उम्र 82 वर्ष है।

रतन टाटा ने शेयर की वीडियो
बाद में रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक्सचेंज की वीडियो शेयर की और लिखा कि 'TIEcon द्वारा एक ग्रेट फ्रेंड श्री नारायण मूर्ति के हाथों सम्मानित किया जाना एक सम्मान की बात रही'। इस मौके की एक खास तस्वीर TIE मुंबई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा की गईं और लिखा गया कि 'विनम्रता का मार्मिक नजारा और वास्तव में एक ऐतिहासिक क्षण'। दोनों दिग्गज कारोबारियों की विनम्रता और एक-दूसरे के लिए सम्मान को ट्विटर पर खूब सराहा गया।
क्या कहा सोशल मीडिया यूजर ने
रतन टाटा और एनआर नारायणमूर्ति के एक-दूसरे के लिए आदर पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा 'ऐतिहासिक क्षण।! दिग्गजों द्वारा आराध्य मूल्यों और सम्मान का प्रदर्शन। सही मायने में भारतीय संस्कृति! वहीं एक दूसरी यूजर ने कहा 'दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी, दो सबसे विनम्र कारोबारी'। इस खास अवसर की पूरे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस कार्यक्रम में रतन टाटा ने स्टार्टअप को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे सामने ऐसी स्टार्टअप कंपनियां भी हो सकतीं हैं जो हमारा ध्यान खीचेंगी, पैसा जुटायेंगी और गायब हो जाएंगी। लेकिन ऐसी कंपनियों को दूसरा और तीसरा मौका नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें - सायरस मिस्त्री-टाटा संस विवाद में टीसीएस पहुँची सुप्रीम कोर्ट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
