दोपहिया वाहनों के मामले में भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में एक अहम जगह रखता है, खासकर मोटरसाकिल यानी बाइक के मामले में।
नई दिल्ली: दोपहिया वाहनों के मामले में भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में एक अहम जगह रखता है, खासकर मोटरसाकिल यानी बाइक के मामले में। देश के ऑटो मार्केट में सस्ती से लेकर महंगी तक, एंट्री लेवल माइलेज बाइक्स से लेकर प्रीमियम पावर बाइक्स तक, हर तरह की बाइक्स अलग अलग बजट रेंज में मिल जाती हैं। Sports बाइक : 1 लाख से कम कीमत में ये 4 Bike , जानें फीचर्स ये भी पढ़ें

भारत में रॉयल एनफील्ड अपनी परर्फोमेंस बाइक के लिए मशहूर है। दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। रॉयल एनफील्ड दुनिया भर में पॉप्युलर है। लेकिन मार्केट में रॉयल एनफील्ड की टक्कर की दूसरी बाइक आ रही है। जी हां आज हम आपको बताने जा रहे है कि होंडा का नया मोटरसाइकिल आज लॉन्च होने जा रहा है जो कि सीधे रॉयल एनफील्ड को टक्कर देगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल का नाम होंडा हाइनेस हो सकता है।
होंडा हाइनेस आज होगी लॉन्च
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) अपनी नई क्रूजर बाइक को आज लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम हाइनेस रहने की संभावना है। यह मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की बुलेट और क्लासिक सीरीज बाइक्स की प्रतिद्वंदी होगी। इसके अलावा जावा और बेनेली ब्रांड्स की बाइक्स को भी यह टक्कर देगी। होंडा हाइनेस सब 400 cc सेगमेंट में लॉन्च होगी। होंडा हाइनेस की डिजाइन कुछ हद तक होंडा रिबेल से ली गई है, जो भारत के बाहर बिकती है।
कीमत 2.5 लाख रुपये हो सकती कीमत
बाइक के फ्रंट में राउंडेड हैडलैंप दिया गया है, जिसके ऑल एलईडी यूनिट होने की उम्मीद है। होंडा हाइनेस में कर्वी फ्यूल टैंक मिलेगा और इसमें सिंगल सीट दी जा सकती है। बाइक में रियर सीट वैकल्पिक एक्सेसरी के तौर पर हो सकती है। पावरट्रेन की बात करें तो होंडा हाइनेस में 300-350cc, सिंगल सिलिंडर इंजन मिलने की संभावना है। यह Honda CB300R में दी गई यूनिट का एक नया वर्जन हो सकता है। होंडा हाइनेस की एक्स शोरूम कीमत 2.5 लाख रुपये से शुरू होने का अनुमान है।
इस डीलरशिप्स से होगी बिक्री
होंडा मोटरसाइकिल ने पुष्टि की है कि होंडा हाइनेस की बिक्री कंपनी की बिग विंग डीलरशिप्स के जरिए होगी, यानी यह एक प्रीमियम बाइक होगी। होंडा बिग विंग डीलरशिप्स इस वक्त सीबीआर650R, CB1000R, सीआरबी Fireblade, Africa Twin और गोल्ड विंग जैसी बड़ी होंडा बाइक्स की बिक्री करती हैं। बिग विंग डीलरशिप्स की शुरुआत 2019 में हुई थी।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
वहीं दूसरी तरफ बात करें क्लासिक की तो यह भारत की सबसे पॉपुलर बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 346 cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड बीएस6, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह 19.2 bhp पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। बाइक का डिजाइन वर्ल्ड वॉर 2 के समय की बाइक से इंस्पायर्ड है। जानकारी दें कि बाइक की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications