आज बुधवार को सोने और चांदी में गिरावट आ गई। एक तरफ जहां मंगलवार को सोने की कीमत में सुधार आई तो वहीं अगले ही दिन एक बार फिर से सोना लुढ़क गया।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोने और चांदी में गिरावट आ गई। एक तरफ जहां मंगलवार को सोने की कीमत में सुधार आई तो वहीं अगले ही दिन एक बार फिर से सोना लुढ़क गया। दरअसल बीते कल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के मेगा राहत पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज का असर सोने की कीमत पर पड़ी और सोना एक बार फिर से गिर गया। पीली धातु एक बार गिरकर जहां फिर से 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत में भी मंदी दिखी। सस्ता सोना खरीदने के 5 बड़े फायदे, बस 15 तक है मौका ये भी पढ़ें

लुढ़क गया आज सोने का भाव
बुधवार को सोने और चांदी में कीमत में कमी आ गई। केंद्र सरकार के 'महापैकेज' के ऐलान के बाद सोना एक बार फिर से गिर गया। पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की, कोरोना के कारण ठप हो चुकी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए इस पैकेज का ऐलान किया गया। इस पैकेज के घोषणा के बाद शेयर बाजार में तेजी रही। वहीं निवेशकों में भी उम्मीद जगी है कि सरकार के इस कदम से अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी। ऐसे में निवेशकों का ध्यान एक बार विकल्पों की ओर गया, जिसका असर सोने की कीमत पर दिखा है। सोने की कीमत की बात करें तो बुधवार को सोने के वायदा कीमत में 0.19 फीसदी की गिरावट आई। सोना 87 रुपए लुढ़कर 45,538 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में आई गिरावट
वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी वायदा 0.34 फीसदी गिरकर 42,908 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आज मामूली तेजी देखने को मिली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना हाजिर 0.1 फीसदी चढ़कर 1,304.23 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। भारतीय बाजार में सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो यह 123 रुपए गिरकर आज 45881 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 46004 रुपए से गिरकर 45881 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 45697 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत 43005 रुपए से गिरकर 42875 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
