नयी दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता एसबीआई में है और आप घर बैठे अपनी नयी चेक बुक मंगाना चाहते हैं तो इसका तरीका बेहद आसान है। आप आसानी से अपनी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा के जरिये घर बैठे चेक बुक मंगवा सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते तो इस सुविधा को एक्टिवेट करके आप आसानी से इसका लाभ लिया जा सकता है। आज के जमाने में जहाँ हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है वहाँ आपको चेक बुक के लिए भी बैंक की शाखा के चक्कर काटने की जरूरत नहीं हैं। आप घर बैठे ही 25, 50 और यहाँ तक कि 100 चेक वाली चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अपने ग्राहकों को केवल तीन दिन में उनके घर चेक बुक पहुँचाने की सुविधा प्रदान करता है। हम आपको बताने जा रहे हैं एसबीआई की ऑनलाइन या नेट बैंकिंग सुविधा के जरिये चेक बुक के लिए आवेदन करने का प्रोसेस। उससे पहले बता दें कि आप एसबीआई में अपने बचत, चालू, कैश क्रेडिट और ओवरड्राफ्ट किसी भी खाते के लिए चेक बुक मंगवा सकते हैं।
ऐसे करें चेक बुक के लिए ऑनलाइन आवेदन
एसबीआई में खाता होने पर आपको ऑनलाइन चेक बुक मंगवाने के लिए सबसे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट retail.onlinesbi.com पर जाना होगा। इसके बाद आपको इसमें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद एक नया पेज खुल कर सामने आयेगा, जिसमें आपको Request & Enquiries ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको ड्रॉप-डाउन मेनू में आप Cheque Book Request ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आने वाली अगली स्क्रिन पर आपके बैंक खाते की सभी जानकारी दिखायी देगी। यहाँ आप उस खाते का चयन करें जिसके लिए आप चेक बुक चाहते हैं। मगर ध्यान रखें कि आप एक समय में एक चेक बुक ही जारी करवा सकते हैं।
क्या है आगे का प्रोसेस?
अपने खाते के प्रकार का चयन करने के बाद आपके सामने ऑप्शन आयेगा कि आप कितने पेज यानी चेक की चेक बुक इश्यू करवाना चाहते हैं। यह विकल्प ड्रॉपबॉक्स में दिया हुआ होगा। एक खास बात और भी है कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केवल मल्टीसिटी चेक ही जारी किये जाते हैं। यदि आप एक सामान्य चेक बुक हासिल करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको बैंक की शाखा में ही जाकर आवेदन करना होगा। जितने पेज की चेक बुक आप चाहते हैं वे विकल्प चुनने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके बाद नये पेज पर अपना डिलिवरी एडरेस चुनें। आपके सामने तीन विकल्प मौजूद होंगे, इनमें रजिस्टर्ड एडरेस, पिछला मौजूद डिस्पैच एडरेस और नया एडरेस शामिल हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक किसी एक विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
ओटीपी से कंफर्म होगा आवेदन
एडरेस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डिटेल्स सबमिट कर दें। साथ ही एक बार चेक बुक आवेदन की भरी गयी सारी जानकारी जाँच लें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी डाल कर कंफर्म कर दे। इसके साथ ही आपने चेक बुक के लिए आवेदन कर दिया होगा, जो तीन दिन के अंदर आपके घर पहुँच जायेगी। चेक के जरिये भुगतान की एक ऑफलाइन तरीका है, जो आज भी दुनिया भर में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें - आरकॉम के कर्जदाताओं ने अनिल अंबानी और 4 अन्य निदेशकों का इस्तीफा किया नामंजूर
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
