Helicopter For Marriage: आज के वक्त में लगभग हर कोई व्यक्ति अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। व्यक्ति शादी के वेन्यू से लेकर हर कुछ अलग ही करना चाहता है। आज कल लोग वेडिंग को शाही लुक देने के लिए हेलीकॉप्टर में दुल्हन लाने का प्रचलन भी बढ़ा है।
आप अगर भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते है तो आप शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर को बुक करना काफी आसान काम है। आप हेलीकॉप्टर को किसी भी गाड़ी की तरह इसे बुक कर सकते हैं। इसका फर्क खर्च का है। किराए पर हेलीकॉप्टर को लाना काफी महंगा होता होता है।

कई सारी कंपनियां है जो शादी के लिए हेली कॉप्टर उपलब्ध कराती हैं। आप ऑनलाइन के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं इसके साथ ही आप ऑफलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ट्रेवल एजेंसी और वेडिंग प्लानर से संपर्क कर आप अपनी या अपने दोस्त-रिश्तेदार की शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। आज कल वैसे ऑनलाइन अधिक बुकिंग हो रही है।
हेलीकॉप्टर का किराया की बात करें तो फिर हेलीकॉप्टर का किराया कई बातों पर निर्भर करता है। दूरी, हेलीकॉप्टर का प्रकार और सीजन के मुताबिक, किराया ऊपर-नीचे हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर हेलीकॉप्टर की बुकिंग के पैसे हर घंटे के आधार पर तय किए जाते हैं। कुछ कंपनियां है को एक मुश्त पैसे भी लेती है। वही, दूरी अधिक है तो फिर फीस भी अधिक वसूली जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर मिनिमम 2 घंटे के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जाता है।
बदरी हेलीकॉप्टर्स के प्रवीण जैन की तरफ से कहा गया है कि शादी के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग दूरी और सीट कैपेसिटी पर काफी हद तक निर्भर करती है।
उनका कहना है कि वर्तमान में उनकी कंपनी दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के लिए 4 लाख 50 हजार रु पांच सीटर हेलीकॉप्टर के ले रही है। यूपी में लखनऊ के लिए किराया 6 लाख रुपये है तो बनारस के लिए 9 लाख रु है। उनका कहना है कि इसी तरह पंजाब के अमृतसर और जालंधर के लिए 5 लाख रु रेट फिक्स किया है।
जैन का कहना है कि हेलीकॉप्टर की सेवा शादी में दुल्हन की विदाई से ससुराल पहुंचाने के लिए ही अधिकतर लोग लेते हैं। आम तौर पर इसमें 2 घंटे के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाता है। अगर किसी को अधिक समय के लिए हेलीकॉप्टर चाहिए तो खर्च और बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: Travel Credit Card: इसमें मिलते है कई फायदे, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
