Travel Credit Card: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो फिर आपके लिए ट्रैवल क्रेडिट कार्ड बेहद ही काम की चीज हो सकता हैं। आप इस कार्ड के माध्यम से यात्रा वक्त कोई भी टिकट बुक करने पर रिडीम प्वाइंट ले सकते हैं।
इसके साथ ही कई सारे मजेदार फीचर्स का भी फायदा आपको मिलता है। इसकी एक बेहद खास बात ये है कि
आप इन कार्ड के माध्यम से एयर टिकट के लिए भी पॉइंट रिडीम कर सकते हैं।

आपको इसके साथ ही कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही सबसे पहले चेक इन की सुविधा भी दी जाती है लेकिन ट्रैवल क्रेडिट कार्ड लेते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप केवल वो कार्ड का सिलेक्शन करें जो आपकी जीवन शैली के लिए बेहतर हो साथ ही जिससे आपका पैसा भी बच सके तो फिर आइए जानते हैं कि क्या होता है ट्रैवल क्रेडिट कार्ड।
अगर हम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड की बात करें तो यहां एक तरह का क्रेडिट कार्ड होता है जिसका इस्तेमाल यात्रा के दौरान करते हुए खर्चो को पूरा करने के लिए किया जाता है। इस क्रेडिट कार्ड में आपको डिस्काउंट कैशबैक और कई बेनिफिट मिलते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रैवल क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक को फ्लाइट या एयरलाइन पर ट्रैवल करते समय फ्री मिल जैसे ऑफर मिलते हैं साथ ही अलाउंस जैसे लाभ भी दिए जाते हैं।
कई सारी ऐसी कंपनियां है जो अपने ग्राहकों को ट्रैवल क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रोवाइड कराती है। जिसमें एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर, एचडीएफसी बैंक सुप्रिया, एसबीआई कार्ड, इंटरमाइल्स एचडीएफसी बैंक डायनर्स क्लब और एक्सिस बैंक माइल्स एंड मोर वर्ल्ड क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई सारे बैंक है जो इस पर अपने ग्राहकों से चार्ज लेते हैं आपको इस पर सभी चार्ज के बारे में पता होना चाहिए जिससे आपको बाद में कठिनाई न हो।
इस बातों का रखें ध्यान
आपको क्रेडिट कार्ड लेने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप जिस क्रेडिट कार्ड को ले रहे हैं उससे आप जितना भुगतान कर रहे हैं आपको उतना फायदा मिलेगा या नहीं।
आपको इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के नियम व शर्तों पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको केवल उसी क्रेडिट कार्ड का चयन करना चाहिए जो आपकी लाइफस्टाइल के लिए अच्छा हो और आपके पैसे बचें।
यह भी पढ़ें: Provident Fund: कंपनी ने काट लिए पैसे लेकिन खाते में जमा नहीं हुए, जानिए कैसे करें शिकायत
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
