
Fixed Deposit निवेश का एक सुरक्षित विकल्प तो होता ही है। इसके साथ ही इससे गारंटी मुनाफा भी कमाया जा सकता है। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है और इसको बढ़ाकर 6.25 कर दी है। तभी से कई सारे बैंक भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज की दरों में बढ़ोतरी कर रही है। एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी एफडी स्कीम्स पर 24 जनवरी से ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी पर निवेश का मौका देता है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी 2 करोड़ रु से कम निवेश के लिए निश्चित टेन्योर पर ब्याज की जो दरें है। इसमें बढ़ोतरी की है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
एफडी रेट्स एचडीएफसी बैंक
बैंक के मुताबिक, 1 वर्ष से लेकर 15 महीने की एफडी पर 10 बेसिक प्वाइंट का बढ़ोतरी किया गया है। इस टेन्योर पर बैंक जो सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है और इसी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक सामान्य नागरिकों को 15 महीने से 21 महीने के टेन्योर वाली एफडी पर 7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके साथ ही बैंक 21 महीने से 2 साल टेन्योर, 2 साल से 3 के टेन्योर, 3 से 5 साल के टेन्योर और 5 वर्ष से 10 वर्ष के टेन्योर पर भी 7 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है।
एफडी पर ब्याज दर सीनियर सिटीजंस के लिए
सीनियर सिटीजन को एचडीएफसी बैंक 15 महीने से 21 टेन्योर वाली एफडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके साथ ही बैंक 21 महीने से 2 साल टेन्योर, 2 साल से 3 के टेन्योर, 3 साल से 5 साल के टेन्योर पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा हैं। एचडीएफसी बैंक इसके अलावा सीनियर सिटीजन को 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की टेन्योर ज्यादा ब्याज दर देना का ऐलान किया है। बैंक 5-10 साल टेन्योर पर 7.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
प्रीमेच्योर विड्रॉल
बैंक के मुताबिक, समय से एफडी स्कीम को बंद करने के लिए लागू होने वाली दर में से जो 1 प्रतिशत है। यह दर पेनाल्टी के रूप में कम हो जाएगी। जो एफडी 7 से 14 दिनों की अवधि के लिए बुक किए गए है। इस एफडी को छोड़कर सभी एफडी स्कीम पर यही पेनाल्टी लागू होगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications