आपका खाता एचडीएफसी में है तो आपके लिए जरुरी खबर है। महामारी में अगर आपको भी कैश की दिक्कत हो रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली, अप्रैल 26। आपका खाता एचडीएफसी में है तो आपके लिए जरुरी खबर है। महामारी में अगर आपको भी कैश की दिक्कत हो रही है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी को देखते हुए एचडीएफसी बैंक ने देशभर के प्रमुख शहरों में मोबाइल एटीएम की सुविधा शुरू की है। यानी कैश निकालने के लिए आपको एटीएम नहीं जाना होगा, बल्कि एटीएम ही आपके पास आएगा। SBI vs BOB vs ICICI vs HDFC : FD पर वरिष्ठ नागरिकों को लिए दे रहा स्पेशल ऑफर, जानें डिटेल्स

ग्राहको को मिलेगी मोबाइल एटीएम की सुविधा
मोबाइल एटीएम की सुविधा होने से आम लोगों को नकदी निकालने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े कर्जदाता एचडीएफसी बैंक ने अहम फैसला लिया है। एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को कोरोना संकट के बीच नकदी की समस्या से निपटने में मदद करने के लिए देश भर में मोबाइल एटीएम की सुविधा शुरू की है। इसका लाभ देश के 19 शहरों को मिलेगा।
इन शहरों में लोगों को मिलेगी मोबाइल एटीएम की सुविधा
बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया है कि एटीएम वैन की सुविधा किन प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराई गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, इलाहाबाद, सलेम, देहरादून, लखनऊ, लुधियाना, चंडीगढ़, त्रिवेंद्रम, कटक, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, होसुर, त्रिची, हैदराबाद, विजयवाड़ा और कोयंबटूर जैसे 19 शहर शामिल किए गए हैं। बैंक की यह सुविधा उन्हीं लोकेशन पर होगी जो कोविड से बहुत बुरी तरह प्रभावित होंगे। यूं कहें कि कंटेंटमेंट जोन में लोगों को ये सुविधा दी जा रही है। बैंक ने कहा कि मोबाइल एटीएम की सुविधा होने से आम लोगों को नकदी निकालने के लिए अपने इलाके से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राहक मोबाइल एटीएम के इस्तेमाल के जरिये 15 तरह के लेनदेन कर सकेंगे।
पिछले साल भी इसी तरह से किया था
बता दें कि बैंक ने पिछले साल भी कोरोना के समय मार्च-अप्रैल में इसी तरह की शुरुआत की थी। अब फिर से उसने अपनी मोबाइल एटीएम को शुरू किया है। इसके पास वैसे साधारण तौर पर देश भर में कुल 14 हजार के करीब एटीएम हैं। बैंक यह वैन वाला एटीएम लोकल प्रशासन के साथ बात करके लगाता है। कुछ मामलों में बैंक खुद लोकेशन तलाश लेता है तो कुछ मामलों में लोकल प्रशासन के लोकेशन पर लगाता है।
बैंक इस वैन और एटीएम को पूरी तरह से सैनिटाइज करता है और इसमें जो भी कर्मचारी होते हैं, वे भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर के साथ-साथ मास्क का ध्यान रखते है। बैंक यह सुनिश्चित करता है कि जिन लोगों ने मास्क पहना है और सुरक्षा का ख्याल रखा है, वे ही इस एटीएम से पैसे निकाल पाते हैं। बैंक यह भी देखता है कि कहां पर ज्यादा लोड एटीएम पर आता है तो वहां भी इसे शुरू करता है।
बैंक को चौथी तिमाही में हुआ 8,434 करोड़ रुपए का शुद्ध फायदा
बैंक ने यह सुनिश्चित किया है कि कोरोना के इस दौर में इसके एटीएम में बराबर पैसे बने रहें। किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। वैन वाले एटीएम से दिन में 100-150 ट्रांजेक्शन होते हैं। बैंक को चौथी तिमाही में 8,434 करोड़ रुपए का शुद्ध फायदा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरान उसे 31 हजार 800 करोड़ से ज्यादा का लाभ हुआ है। एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में यह 18% अधिक है। बैंक की कुल उधारी 11.85 लाख करोड़ रुपए रही है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications