नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस गलती के चलते आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्मान लगाया है। एचडीएफसी बैंक पर यह जुर्माना Know Your Customer (KYC) नियमों का पालन न करने की वजह से लगाया है। आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक के प्रबंधन-संबंधी मूल्यांकन (2016-17) से पता चला कि एचडीएफसी बैंक ने आईपीओ में बोली लगाने के लिए अपने ग्राहकों द्वारा खोले गए 39 चालू खातों के संबंध में नियमों का पालन नहीं किया। आरबीआई ने अपनी जांच में पाया कि इन चालू खातों में हुई लेन-देन ग्राहकों की घोषित आय और प्रोफाइल से मेल नहीं खाती। आरबीआई की तरफ से एचडीएफसी बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही पूछा गया था कि उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाये।

जुर्माना था जरूरी
आरबीआई की तरफ से जारी की गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंक की तरफ से दिये गये जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई में दिए गए मौखिक जवाबों पर विचार करने के बाद आरबीआई इस नतीजे पर पहुंचा कि एचडीएफसी बैंक मौद्रिक जुर्माना लगाया जाना जरूरी था। आरबीआई ने रिपोर्ट में आगे कहा कि कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। यह कार्रवाई बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते पर आधारित नहीं है।
बीएसई में फिसला एचडीएफसी बैंक का शेयर
आरबीआई द्वारा जुर्माना लगाये जाने से एचडीएफसी बैंक के शेयर में कमजोरी आयी है। करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयर में करीब 1 फीसदी की कमजोरी है। 1,235.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,236.00 रुपये पर खुलने के बाद अभी तक के कारोबार में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1221.00 रुपये तक नीचे गिरा है। करीब पौने 1 बजे बैंक का शेयर 12.20 रुपये या 0.99 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,223.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव बैंक की बाजार पूँजी 6,70,448.12 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें - इस बैंक में मिल रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन, उठाएं लाभ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
