देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। एचसीएल टेक अपने कर्मचारियों को एकमुश्त 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का स्पेशल बोनस देगी।
नई दिल्ली: देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। एचसीएल टेक अपने कर्मचारियों को एकमुश्त 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का स्पेशल बोनस देगी। एचसीएल टेक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फरवरी 2021 में कर्मचारियों को स्पेशल बोनस का भुगतान किया जाएगा। रोशनी नाडर मल्होत्रा बनी देश की सबसे अमीर महिला, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

1.59 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड का 2020 में 10 बिलियन डॉलर करीब 72 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेवेन्यू रहा है। यह रिकॉर्ड बनने पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 700 करोड़ रुपए का वन टाइम स्पेशल बोनस देने का ऐलान किया है। इसका लाभ कंपनी के दुनियाभर में काम कर रहे 1 लाख 59 हजार 682 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बोनस की राशि 10 दिन की सैलरी के बराबर
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, 1 साल या इससे ज्यादा से एचसीएल में काम कर रहे कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा। बोनस की राशि 10 दिन की सैलरी के बराबर होगी। एचसीएल ने एक बयान में कहा है कि यह स्पेशल बोनस कर्मचारियों को फरवरी में मिलेगा। कुछ देशों में पे-रोल टैक्स को मिलाकर बोनस पर 90 मिलियन डॉलर करीब 700 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।
एचसीएल टेक का तीसरी तिमाही में मुनाफा 31 परसेंट बढ़ा
आईपीओ लाने के करीब 20 साल के अंदर एचसीएल टेक 20 अरब डॉलर आय वाली कंपनी बन चुकी है। एचसीएल टेक ने इस ऊंचाई को हासिल करने का श्रेय अपनी कंपनी के कर्मचारियों, नेटवर्क पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स के साथ कंपनी के लॉन्ग टर्म रिश्तों को दिया है। कर्मचारियों को यह स्पेशल बोनस फरवरी 2021 की सैलरी के साथ मिलेगा। एचसीएल टेक का तीसरी तिमाही में मुनाफा 31 परसेंट तक बढ़ा था। तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 3,982 करोड़ रुपए हो गया। डिजिटल, प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म सेगमेंट के कारोबार में बढ़ोतरी होने से कंपनी को यह जबरदस्त मुनाफा हुआ है।
बोनस के अलावा कंपनी की बड़े पैमाने पर हायरिंग की भी योजना है। कंपनी अगले 6 महीने में करीब 20,000 लोगों की भर्तियां करेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
