रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। जी हां एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन 38 साल की रोशनी नाडर मल्होत्रा सबसे अमीर भारतीय महिला हैं।
नई दिल्ली: रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। जी हां एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन 38 साल की रोशनी नाडर मल्होत्रा सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। कोटक वेल्थ के सहयोग से हुरुन इंडिया ने एक स्टडी करके 100 सबसे अमीर भारतीय महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। जिसमें इस बात का जिक्र किया इस सूची में शामिल महिलाओं की कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़ रुपए है।

रोशनी की कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपए
रोशनी नाडर मल्होत्रा की कुल संपत्ति 54.8 हजार करोड़ रुपए है, उन्हें हाल में ही एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन बनाया गया है। रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल कॉरपोरेशन की एग्जीक्यूटिव और सीईओ रही हैं। वे केवल 28 साल की उम्र में कंपनी की सीईओ बन गई थीं। इसके साथ वे एचसीएल टैक्नोलॉजीज के बोर्ड की वायस चेयरपर्सन और शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी रही हैं। रोशनी नाडर का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भी साल 2017 से 2019 तक शामिल किया गया है। 2019 में वे इस सूची में 54वें नंबर पर थीं। साल 2019 में वे देश की सबसे अमीर महिला थीं।

दूसरे नंबर पर रही किरण मजूमदार-शॉ
वहीं इस सूची पर दूसरे नंबर पर रहीं किरण मजूमदार-शॉ की कुल संपत्ति 36.6 हजार करोड़ रुपए की है। इस सूची में शामिल 38 महिलाओं के पास 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूची में शामिल महिलाओं की औसत आयु 53 साल है।
टॉप10 सबसे अमीर भारतीय महिलाएं
- रोशनी नाडर मल्होत्रा जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 54,850 है इनकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज है।
- किरण मजूमदार-शॉ जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 36,600 है इनकी कंपनी बायोकॉन है।
- लीना गांधी तिवारी जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 21,340 है इनकी कंपनी USV है।
- नीलिमा मोटापार्टी जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 18,620 है इनकी कंपनी दिविस लेबोरेटरीज है।
- राधा वेम्बु जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 11,590 है इनकी कंपनी जोहो है।
- जयश्री उल्लाल जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 10,220 है इनकी कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स है।
- रानू मुंजाल जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 8,690 है इनकी कंपनी हीरो फिनकॉर्प है।
- मलिका चिरायु अमिन जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 7,570 है इनकी कंपनी एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स है।
- अनु आगा एंड मेहर पुदुमजी जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 5,850 है इनकी कंपनी थर्मेक्स है।
- फाल्गुनी नायर एंड फैमिली जिनकी कुल संपत्ति (करोड़ रु.) 5,410 है इनकी कंपनी नयका (Nykaa) है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
