इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आधे से अधिक लोगों को लगता है कि कोरोना महामारी से पैदा हो रहा आर्थिक संकट नौकरियों पर जान से भी ज्यादा भारी पड़ेगा। एक सर्वेक्षण में यह बात उभर कर सामने आई है। 'द न्यूज' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक शोध एवं सलाहकार फर्म इप्सॉस की तरफ से हुए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि 51 फीसदी पाकिस्तानी मानते हैं कि कोरोना महामारी के कारण अगले 6 महीनों में लोग अपनी नौकरियां गंवा सकते हैं।

इस सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि आप अपने परिवार में या जिन्हें आप जानते हैं, उनमें से कितने लोगों को मौजूदा आर्थिक स्थितियों के कारण नौकरी गंवाते देख रहे हैं। जवाब में 51 फीसदी पाकिस्तानियों ने अगले 6 महीनों में नौकरी खोने की आशंका जताई। नौकरियां जाने की आशंका का राष्ट्रीय औसत 51 फीसदी रहा। लेकिन खैबर पख्तूनख्वा में इस औसत से अधिक लोगों ने इस आशय की आशंका जताई। वहां 54 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नौकरियां जाते देख रहे हैं। जबकि, बलूचिस्तान में 45 फीसदी ने ही कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है।
पाकिस्तान की संघीय सरकार ने जोर-शोर से दावा कर रही है कि वह करोड़ों गरीब परिवारों तक 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद पहुंचा चुकी है। लेकिन, सर्वे में इन दावों की पोल तब खुलती दिखी जब इसमें शामिल 75 फीसदी लोगों ने कहा कि वे निजी तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानते जिसे यह मदद मिली हो। इन 75 फीसदी लोगों में अधिकांश ग्रामीण थे। केवल 25 फीसदी ने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे यह सरकारी मदद मिली है।
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या उनका मानना है कि रमजान के महीने में रात की नमाज के बाद पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह को इस साल भी उसी तरह से मस्जिदों में पढ़ा जाना चाहिए, जैसे हर साल पढ़ा जाता है। इस पर 82 फीसदी लोगों ने कहा कि हां, तरावीह इस साल भी पहले के सालों की तरह ही पढ़ी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Post Office अभी भी बैंक FD से ज्यादा दे रहा ब्याज, जानें स्कीम
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
