GST Collection in December: वित्त मंत्रालय ने 1 जनवरी 2023 को जीएसटी वसूली के लेटेस्ट आंकड़े जारी किए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दिसंबर 2023 में साल-दर-साल 10 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया। हालांकि यह नवंबर 2023 में जीएसटी वसूली से थोड़ा कम है। नवंबर 2023 में जीएसटी वसूली 1.68 लाख करोड़ रुपये थी। वैसे यह लगातार दसवां महीना है जब मासिक जीएसटी संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर है। लेटेसट जीएसटी डेटा के अनुसार 2023-24 के दौरान अभी तक औसत मासिक संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले कुछ वर्षों में मासिक जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। 2017-18 में प्रति माह औसतन 1 लाख करोड़ रुपये से कम थी। हालांकि यह इसका पहला वर्ष था। वहीं महामारी से प्रभावित 20202-21 के बाद संग्रह तेजी से बढ़कर 2022-23 में औसतन 1.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान, सकल जीएसटी संग्रह में साल-दर-साल 12 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई। अब यह 14.97 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 13.40 लाख करोड़ रुपये थी।

दिसंबर में सेंट्रल जीएसटी 30,443 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी 37,935 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी 84,255 करोड़ रुपये और सेस 12,249 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, सरकार ने एकीकृत जीएसटी से केंद्रीय जीएसटी को 40,057 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी को 33,652 करोड़ रुपये का निपटान किया। परिणामस्वरूप, निपटान के बाद महीने का कुल राजस्व केंद्र के लिए 70,501 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के लिए 71,587 करोड़ रुपये था।
जीएसटी लागू होने के बाद से लेकर आज तक का हर माह का टैक्स वसूली का आंकड़ा
चालू वित्तीय वर्ष में हर माह का जीएसटी कलेक्शन
- नवंबर 2023: 1.68 लाख करोड़ रुपये
- अक्टूबर 2023: 1.70 लाख करोड़ रुपये
- सितंबर 2023: 1.63 लाख करोड़ रुपये
- अगस्त 2023: 1.59 लाख करोड़ रुपये
- जुलाई 2023: 1.65 लाख करोड़ रुपये
- जून 2023: 1.61 लाख करोड़ रुपये
- मई 2023: 1.57 लाख करोड़ रुपये
- अप्रैल 2023: 1.87 लाख करोड़ रुपये
वित्तीय वर्ष 2022-23 के जीएसटी के आंकड़े
- अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपये
- मई में 1.41 लाख करोड़ रुपये
- जून में 1.44 लाख करोड़ रुपये
- जुलाई में 1.48 लाख करोड़ रुपये
- अगस्त में 1.43 लाख करोड़ रुपये
- सितंबर में 1.47 लाख करोड़ रुपये
- अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपये
वित्तीय वर्ष 2021-22 के जीएसटी के आंकड़े
- अप्रैल में 1,41,384 करोड़ रुपये
- मई में 1,02,709 करोड़ रुपये
- जून में 92,849 करोड़ रुपये
- जुलाई में 1,16,393 करोड़ रुपये
- अगस्त में 1,12,020 करोड़ रुपये
- सितंबर में 1,17,010 करोड़ रुपये
- अक्टूबर में 130,127 करोड़ रुपये
- नवंबर में 131,526 करोड़ रुपये
- दिसंबर में 129,780 करोड़ रुपये
- जनवरी में 140,946 करोड़ रुपये
- फरवरी में 133,026 करोड़ रुपये
- मार्च में 1,42,095 करोड़ रुपये
2020-21 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- अप्रैल में 43,000 करोड़ रुपये
- मई में 70,000 करोड़ रुपये
- जून में 90,917 करोड़ रुपये
- जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये
- अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये
- सितंबर में 95,480 करोड़ रुपये
- अक्टूबर में 1,05,155 करोड़ रुपये
- नवंबर में 1,04,963 करोड़ रुपये
- दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपये
- जनवरी में 1.20 करोड़ रुपये
- फरवरी में 1,13,143 करोड़ रुपये
- मार्च में 1,23,902 करोड़ रुपये
2019-20 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- अप्रैल में 1,13,865 करोड़ रुपये
- मई में 1,00,289 करोड़ रुपये
- जून में 99,939 करोड़ रुपये
- जुलाई में 1,02,000 करोड़ रुपये
- अगस्त में 98,203 करोड़ रुपये
- सितंबर में 91,916 करोड़ रुपये
- अक्टूब में 95,380 करोड़ रुपये
- नवंबर में 1,03,491 करोड़ रुपये
- दिसंबर में 1,03,184 करोड़ रुपये
2018-19 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- अप्रैल में 1,03,458 करोड़ रुपये
- मई में 94,016 करोड़ रुपये
- जून में 95,610 करोड़ रुपये
- जुलाई में 96,500 करोड़ रुपये
- अगस्त में 93,960 करोड़ रुपये
- सितंबर में 94,442 करोड़ रुपये
- अक्टूबर में 1,00,710 करोड़ रुपये
- नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये
- दिसंबर में 94,700 करोड़ रुपये
- जनवरी में 1,02,000 करोड़ रुपये
- फरवरी में 97,247 करोड़ रुपये
- मार्च में 1,06,577 करोड़ रुपये
वर्ष 2017-18 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- जुलाई में 94,063 करोड़ रुपये
- अगस्त में 90,669 करोड़ रुपये
- सितंबर में 93,141 करोड़ रुपये
- अक्टूबर में 83,346 करोड़ रुपये
- नवंबर में 80,808 करोड़ रुपये
- दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपये
- जनवरी में 86,318 करोड़ रुपये
- फरवरी में 85,174 करोड़ रुपये
- मार्च में 1,03,458 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications