Sukanya Samriddhi Yojana Benefits: नए साल पर सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाता खोलने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना का ब्याज बढ़ा दिया है। आज से यानी 1 जनवरी 2023 से सुकन्या समृद्धि योजना में 8.20 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। पहले इस स्कीम में 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था।
इस बढ़ी ब्याज दर के चलते सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा तेजी से बढ़ेगा, जिससे बेटी को और ज्यादा पैसा मिल पाएगा। अगर हर साल पूरे 1.5 लाख रुपये जमा किए जाएं तो नई ब्याज दर के हिसाब से 2 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। खबर के अंत में नई ब्याज दर के हिसाब से बताया गया है कि सुकन्या समृद्धि योजना से कितने लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
मोदी सरकार ने बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। हर परिवार अपनी 2 बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोल सकता है। लेकिन अगर बेटी जुड़वां हैं तो 3 बेटियों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है। इस स्कीम में पैसा जमा करने से जहां बेटी का आर्थिक भविष्य मजबूत होता है, वहीं इस स्कीम में जमा पैसे पर आयकर की छूट भी ली जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना की लेटेस्ट ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि खाता की ब्याज दरों को सरकार ने 1 जनवरी 2023 से बढ़ा दिया है। इसमें 0.20 प्रतिशत की बढ़त की गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर अब सालाना 8 प्रतिशत की जगह 8.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल तक की बेटी का खुल सकता है खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। हालांकि अगर दूसरी बेटी जुड़वां है तो तीन बेटियों के नाम भी खाता खोले जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा बेटी के 21 साल के होने पर मिलता है
बेटी जब 21 साल की होगी या उसकी शादी होने जा रही होगी तो अकाउंट मैच्योर हो जाएगा। इसके बाद पूरा पैसा ब्याज सहित दिया जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना में 18 साल की उम्र के बाद बेटी की उच्च शिक्षा के लिए जमा पैसे में से आधा पैसा निकाला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना को 5 साल बाद बंद कर सकते हैं
खाता खोलने से 5 साल के बाद सुकन्या समृद्धि योजना खाता को बंद किया जा सकता है। यह भी कई परिस्थितियों में किया जा सकता है, जैसे कोई खतरनाक बीमारी होने पर या अगर किसी दूसरे कारण से खाता बंद किया जा रहा हो तो इसकी इजाजत दी जा सकती है। हालांकि ऐसा होने पर ब्याज सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से दिया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा करने पर मिलती है टैक्स छूट
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत 1.5 लाख तक के सालाना निवेश पर आप टैक्स छूट पा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना से कितना फंड तैयार किया जा सकता है
सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता बेटी के जन्म से लेकर उसके 10 साल होने तक खोला जा सकता है। वहीं पैसा बेटी के 15 साल की उम्र तक जमा किया जा सकता है। अगर बेटी के जन्म से सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू किया जाए तो अधिकतम 15 साल पैसा जमा किया जा सकता है। जानिए ऐसी स्थिति में कितना तैयार होगा फंड।
अगर बेटी के जन्म से हर साल 1.50 लाख रुपये जमा किया जाए। यह पैसा बेटी की उम्र 15 साल की होने तक जमा किया जाए तो 8.20 प्रतिशत की ब्याज के हिसाब से तैयार होगा करीब 71.82 लाख रुपये का फंड।
कैसे खोल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना खाता
सुकन्या समृद्धि योजना खाता डाकघरों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और तीन निजी क्षेत्र के बैंकों एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में खोला जा सकता है। वहीं अगर जरूरत पड़े तो पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट आफिस में इस बदला भी जा सकता है। यही नहीं एक बैंक से दूसरे बैंक में भी यह खाता ले जाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता न्यूनतम 250 रुपये से खोला जा सकता है। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक साल में अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किया जा सकता है। हर साल एक बार पैसा जमा करना जरूरी है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता अभिभावक की तरफ से 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों के नाम पर खोला जा सकता है।
नोट: सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह पर होती है। ऐसे में बाद में ब्याज दरें बदल सकती हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications