Feb GST Collection: फरवरी 2024 के महीने में जीएसटी कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2024 में जनवरी के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की फरवरी के महीने में भारत का टोटल जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए के आसपास रहा है। जबकि यह जनवरी 2024 के महीने में 1.74 लाख करोड़ रुपए के आसपास था। यानी इस हिसाब से देखा जाए तो जनवरी के मुकाबले फरवरी के जीएसटी कलेक्शन में 0.6 लाख करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
मिनिस्ट्री की ओर से जारी की गई एक रिलीज में कहा गया है कि फरवरी 2024 तक चालू वित्त वर्ष के लिए कुल सकल जीएसटी कलेक्शन 18.4 लाख करोड रुपए है जो साल 2023 के मुकाबले 11.7 प्रतिशत तक ज्यादा है। वहीं अगर बात की जाए जीएसटी रेवेन्यू की तो यह चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत तक ज्यादा है। इस बार जीएसटी रिवेन्यू करंट फाइनेंशियल ईयर के फरवरी 2024 तक रिफंड की राशि 16.36 लाख करोड रुपए है।

वहीं अगर सालाना स्तर पर देखा जाए तो जीएसटी कलेक्शन में सुधार होता नजर आ रहा है। लेकिन पिछले महीने के मुकाबले इसमें गिरावट देखने को मिली। मीडिया द्वारा दिए जा रहे आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी के महीने में से गुड्स और सर्विस टैक्स में 12.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। अगर बात की जाए सालाना आधार की तो यह एक बेहतर रिजल्ट है।
सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इसका कुल कलेक्शन 1,68,337 करोड़ रुपए के आस पास रहा है। जो साल 20023 के फरवरी के महीने में 149,576 करोड़ रुपए के के आसपास था।
वही फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए एवरेज मंथली ग्रॉस कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अगर बात की जाए साल 2023 की तो इस अवधि में यह कलेक्शन 1.5 लाख करोड रुपए के आसपास या उससे थोड़ा ऊपर का था।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि वित्त वर्ष 2024 में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा तीन बार 1.7 लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है। सरकार द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार अप्रैल 2023, अक्टूबर 2023 और जनवरी 2024 के महीने में जीएसटी का कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए के पास रहा है। इस वित्त वर्ष में सबसे जबरदस्त जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2023 के महीने में दर्ज किया गया था जो 1.87 लाख करोड़ रुपए तक का था।
यही भी पढ़ें: Payment App Downloads: PayTm पेमेंट बैंक पर रोक के बाद बढ़ी पेमेंट ऐप्स की डाउनलोडिंग
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications