Payment App Downloads: मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगाने के बाद दूसरे पेमेंट एप्लीकेशन के डाउनलोड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इनमें कहीं बैंक के पेमेंट एप्लीकेशन शामिल हैं। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नॉन कंप्लायंस को लेकर पेटीएम पेमेंट बैंक पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके तहत अब 15 फरवरी के बाद से लोग पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वहीं इसके यूपीआई अकाउंट और खातों को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम पर रोक लगने के बाद से भारत के तीन बड़े बैंक के पेमेंट एप्लीकेशन के डाउनलोड में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पेटीएम पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा 31 जनवरी को रोक लगाई गई थी। पेटीएम पर एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और केवाईसी को लेकर गैर-अनुपालन का आरोप लगा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह बात साफ कर दी थी कि पेटीएम के साथ इस बार कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद से पेटीएम के शेयर्स में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और कुछ दिन पहले पेटीएम के चेयरमैन ने भी इस्तीफा दे दिया।
31 जनवरी के बाद से जहां दूसरे पेमेंट एप्लीकेशन के डाउनलोड में बढ़ोतरी देखने को मिली है वही पेटीएम एप्लीकेशन के डाउनलोड में 44 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।
पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगाई जाने के बाद से लोगों का भरोसा पेटीएम पर से उठने लगा है, यही कारण है कि इसके एप्लीकेशन के डाउनलोड के साथ शेयर में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगने के बाद बैंक ऑफ बडौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फॉर प्राइवेट सेक्टर आइसीआइसीआइ बैंक की पेमेंट एप्लीकेशन से डाउनलोड में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के बॉब वर्ल्ड यूपीआई एप्लीकेशन की डाउनलोड में 44 प्रतिशत से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। मिलते ही जानकारी के मुताबिक पिछले 26 दिनों के अंदर बैंक ऑफ बड़ौदा के पेमेंट एप्लीकेशन में रोजाना 44.3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस आंकड़े के मुताबिक 1 फरवरी 2024 को डेली डाउनलोड 4515 के करीब था, जो 27 फरवरी तक बढ़कर 6513 करोड़ हो गया।
इसी के साथ भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर यूनियन बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के योनो एसबीआई पेमेंट एप्लीकेशन के डाउनलोड में भी रोजाना 9.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी 2024 तक इस एप्लीकेशन का डाउनलोड 67804 पहुंच गया, जो की 1 फरवरी को 61,940 से कुछ ज्यादा का था।
वहीं अगर बात करें आइसीआइसीआइ बैंक के आई मोबाइल पर एप्लीकेशन की तो इसके डाउनलोड में भी रोजाना आधार पर 15.8 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। इसका डेली डाउनलोड 10,040 से बढ़कर 11,623 तक पहुंच चुका है।
लेकिन इस डाटा में भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के पेमेंट एप्लीकेशन के डाउनलोड में गिरावट देखने को मिली है। जहां फरवरी 2024 के पहले दिन इस बैंक के पेमेंट एप का डाउनलोड 65,829 था वही 27 तारीख को यह घटकर 35,056 के आसपास आ गया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
