नई दिल्ली। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश में गोल्ड भंडार मिलने की बात बढ़ाचढ़ा कर बताई गई है। जीएसआई ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 3000 टन सोने का कोई रिजर्व नहीं मिला है। इस तरह का दावा जिला खनन अधिकारी ने किया था। इस पर जीएसआई के महानिदेशक एम श्रीधर ने कोलकाता में बताया कि ऐसा कोई आंकड़ा जीएसआई की ओर से नहीं जारी किया गया है। जीएसआई को सोनभद्र जिले में इतने बड़े पैमाने पर सोना मिलने का कोई अनुमान नहीं हैं, वहां केवल 160 किलोग्राम सोना हो सकता है।

ये था जिला खनन अधिकारी का बयान
बता दें कि सोनभद्र जिला खनन अधिकारी केके राय ने शुक्रवार को कहा था कि जिले के सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में गोल्ड रिजर्व मिला है। अधिकारी ने सोन पहाड़ी में मिला सोना लगभग 2,943.26 टन और हरदी ब्लॉक में मिला सोना लगभग 646.16 किलोग्राम होने का अनुमान जताया था।
गोल्ड की खोज का परिणाम नहीं था संतोषजनक
श्रीधर ने कहा कि हम किसी भी अयस्क के संसाधन से जुड़ी खोज राज्य इकाइयों के साथ सर्वे करने के बाद साझा करते हैं। जीएसआई, नॉर्दर्न रीजन ने उस क्षेत्र में 1998-99 और 1999-2000 में काम किया था। उसके बाद रिपोर्ट को यूपी डीजीएस के साथ सूचना और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए साझा किया गया था। गोल्ड के लिए जीएसआई का खोज कार्य संतोषजनक नहीं था और सोनभद्र जिले में बड़े पैमाने पर सोने का संसाधन मिलने जैसा प्रोत्साहित करने वाला नतीजा नहीं निकला था।
160 किलो हो सकता है गोल्ड
खनन अधिकारी के दावे को खारिज करते हुए जीएसआई के महानिदेशक एम श्रीधर ने कहा कि सोनभद्र जिले में खोज के बाद की रिपोर्ट में जीएसआई ने अनुमान जताया था कि जिले के सोन पहाड़ी सब-ब्लॉक एच में 170 मीटर की लंबाई में 52806.25 टन अयस्क का संसाधन हो सकता है। इसमें 3.03 ग्राम प्रति टन का औसत ग्रेड का सोना हो सकता है। यह कुल 52806.25 टन के अयस्क संसाधन से अलग किए जाने पर लगभग 160 किलोग्राम होगा, न कि 3000 टन जैसा मीडिया में खबरें हैं।
यह भी पढ़ें : Home Loan : जानें जल्दी पटाने का तरीका, बैंक वाले भी नहीं बताते इसे
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications